पटना : मानवजनित है जलवायु परिवर्तन: मंत्री

Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य के पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा है कि यह जलवायु परिवर्तन मानवजनित है. वे रविवार को बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के प्लेटिनम जयंती समारोह में बोल रहे थे. इसका आयोजन पटना के अधिवेशन भवन में किया गया था. इस अवसर पर जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सामुदायिक जल […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा है कि यह जलवायु परिवर्तन मानवजनित है. वे रविवार को बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के प्लेटिनम जयंती समारोह में बोल रहे थे. इसका आयोजन पटना के अधिवेशन भवन में किया गया था. इस अवसर पर जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सामुदायिक जल प्रबंधन के माध्यम से ही धरती की बुखार को बचाया जा सकता है.
मौके पर आइआइटी बीएचयू के रिटायर्ड प्रो उदयकांत चौधरी,बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव इ राजेश्वर मिश्र ने भी विचार व्यक्त किये. अतिथियों का स्वागत बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के अध्यक्ष इ अजय कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ.
शुद्ध जल सभी की जरूरत
पटना. शुद्ध जल सभी की जरूरत है. रविवार को सस्टेनेबल डेवलपमेंट फोरम की ओर से द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स में क्लीन वाटर फाॅर ऑल पर आयोजित सेमिनार में पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने यह बात कही. मौके पर आइआइटी बीएचयू के प्रो देवेंद्र मोहन, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार घोष, जवाहर लाल और इ किशोर कुमार भी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन