एससी-एसटी को उद्यमिता के लिए मुफ्त में ट्रेनिंग देगा आइआइटी

Updated at : 12 Dec 2019 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
एससी-एसटी को उद्यमिता के लिए मुफ्त में ट्रेनिंग देगा आइआइटी

पटना : आइआइटी पटना उद्यमिता को लेकर कई प्रोग्राम शुरू करेगा. पहले चरण में एससी और एसटी कैटेगरी के लोगों को उद्यमिता की मुफ्त ट्रेनिंग आइआइटी पटना देगा. इसके लिए तैयारी भी पूरी हो चुकी है. पहले चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जारी है. इसके लिए सूक्ष्म, […]

विज्ञापन

पटना : आइआइटी पटना उद्यमिता को लेकर कई प्रोग्राम शुरू करेगा. पहले चरण में एससी और एसटी कैटेगरी के लोगों को उद्यमिता की मुफ्त ट्रेनिंग आइआइटी पटना देगा. इसके लिए तैयारी भी पूरी हो चुकी है. पहले चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जारी है.

इसके लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमइ) के राष्ट्रीय एससी-एसटी हब ने उद्यमियों के लिए कैपिसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आइआइटी पटना के साथ पार्टनरशिप की है. एमएसएमइ के ही प्रयास से आइआइटी ने उद्यमिता प्रोग्राम शुरू किया है. इंक्यूबेशन सेंटर के इंचार्ज प्रो पीके तिवारी ने कहा कि इस तरह के तीन कार्यक्रमों की योजना प्रस्तावित है.
कोई भी उद्यमी इस योजना के तहत इस तरह के एक कार्यक्रम में भाग ले सकता है. आइआइटी पटना द्वारा आयोजित योजना के तहत पहला कार्यक्रम 16 से 20 दिसंबर तक हेल्थ टेक्नोलॉजी इनोवेशन पर विंटर स्कूल संचालित होगा. पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में अधिकतम 40 आवेदकों को स्वीकार किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर, 2019 को समाप्त हो जायेगा. शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है.
मिलेगी नि:शुल्क ट्रेनिंग
प्रशिक्षण, आवास व बोर्डिंग का पूरा खर्च एमएसएमइ द्वारा वहन किया जायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा. कार्यक्रम का निर्देशन किंग्स कॉलेज, लंदन में अफोर्डेबल मेडिकल टेक्नोलॉजीस के प्रमुख डॉ प्रशांत झा व आइआइटी पटना के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ पीके तिवारी करेंगे.
प्रो पीके तिवारी, इंक्यूबेशन सेंटर के इंचार्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन