बिहार के दो आइएएस छुट्टी पर, अन्य को मिला अतिरिक्त प्रभार

Updated at : 11 Dec 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के दो आइएएस छुट्टी पर, अन्य को मिला अतिरिक्त प्रभार

पटना : राज्य के दो आइएएस अधिकारी छुट्टी पर जा रहे हैं. इनके अवकाश पर जाने के दौरान इनके विभागों का प्रभार दूसरे आइएएस अधिकारियों को सौंपा गया है. विज्ञान व प्राेवैद्यिकी विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद 30 से 10 जनवरी तक 12 दिनों के उपार्जित अवकाश पर जा रहे हैं. इस अवधि में […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के दो आइएएस अधिकारी छुट्टी पर जा रहे हैं. इनके अवकाश पर जाने के दौरान इनके विभागों का प्रभार दूसरे आइएएस अधिकारियों को सौंपा गया है. विज्ञान व प्राेवैद्यिकी विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद 30 से 10 जनवरी तक 12 दिनों के उपार्जित अवकाश पर जा रहे हैं. इस अवधि में विज्ञान व प्राेवैधिकी विभाग का प्रभार खनन विभाग की सचिव हरजोत कौर के पास रहेगा.
जबकि, संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव डाॅ दीपक प्रसाद को सौंपा गया है. इसी तरह राजस्व व भूमि सुधार विभाग में भू-अभिलेख व परिमाप निदेशक जय सिंह 17 से 31 दिसंबर तक 15 दिनों के उपार्जित अवकाश पर जा रहे हैं. उनके प्रभार की व्यवस्था आंतरिक व्यवस्था के तहत तय किया जायेगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन