पटना : बांधों की मजबूती को आधुनिक तकनीकों का होगा उपयोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य में नदियों पर बने बांधों को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग होगा. इसका मकसद बाढ़ प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था विकसित करना है. इसे लेकर जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक के दौरान कई एजेंसियों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया. इसमें उन्होंने विश्वस्तरीय […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में नदियों पर बने बांधों को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग होगा. इसका मकसद बाढ़ प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था विकसित करना है.
इसे लेकर जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक के दौरान कई एजेंसियों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया. इसमें उन्होंने विश्वस्तरीय तकनीकों से तटबंधों की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी. इस दौरान विभाग के इंजीनियर और अधिकारी मौजूद रहे. सभी प्रेजेंटेशन में बतायी गयी तकनीकों को इस्तेमाल होने वाली जगहों का निरीक्षण और विभागीय बैठकों के बाद इस बारे में निर्णय लिया जायेगा.
एजेंसियों ने प्रेजेंटेशन के दौरान जियो सिंथेटिक मैटीरियल का उपयोग कर बांधों को मजबूत करने की तकनीक के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ऐसे मैटीरियल का उपयोग करने से मिट्टी और पानी के बीच के संबंध बने रहेंगे. साथ ही इन मैटीरियल की उपयोगिता बोल्डर, कंक्रीट और साधारण जियो बैग से अधिक होगी. ये मैटीरियल जल्द खराब नहीं होंगे.
जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट कर बताया है कि बाढ़ प्रबंधन में नयी तकनीकी प्रगति के लिए सक्रिय दृष्टिकोण उल्लेखनीय है. तटबंधों को मजबूत करने वाले समाधानों पर प्रमुख एजेंसियों ने प्रेजेंटेशन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन