‘सुपर 30” के संस्थापक आनंद कुमार अमेरिका में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्य आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन/पटना : गरीब बच्चों को ‘सुपर 30′ कोचिंग के जरिये इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले लोकप्रिय गणित शिक्षक आनंद कुमार को अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर अप्रवासी भारतीय लोगों के एक संगठन ने न्यूयॉर्क में आमंत्रित किया है. फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) 2020 में बड़े पैमाने पर गणतंत्र दिवस का […]

विज्ञापन

वाशिंगटन/पटना : गरीब बच्चों को ‘सुपर 30′ कोचिंग के जरिये इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले लोकप्रिय गणित शिक्षक आनंद कुमार को अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर अप्रवासी भारतीय लोगों के एक संगठन ने न्यूयॉर्क में आमंत्रित किया है. फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) 2020 में बड़े पैमाने पर गणतंत्र दिवस का आयोजन कर रहा है क्योंकि अप्रवासी भारतीयों के इस पुराने संगठन के 50 साल भी पूरे हो रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

एफआईए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘एफएआई 2020 में 50 साल का हो रहा है और हमने काफी विचार के बाद आनंद कुमार के नाम पर सहमति बनायी है, क्योंकि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है और उनका काम पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन