पटना : 19 व 20 दिसंबर को भोपाल में होगा महिला जेल अधिकारियों का दूसरा अधिवेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भोपाल में 19 और 20 दिसंबर को महिला जेल अधिकारियों का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होने जा रही है. यह अधिवेशन यहां मौजूद सेंट्रल एकेडमी ऑफ पुलिस ट्रेनिंग में होगा. इसमें बिहार की तरफ से जेल आइजी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम हिस्सा लेगी. इस टीम में सुप्रीटेंडेंट इला इशर […]
विज्ञापन
पटना : भोपाल में 19 और 20 दिसंबर को महिला जेल अधिकारियों का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होने जा रही है. यह अधिवेशन यहां मौजूद सेंट्रल एकेडमी ऑफ पुलिस ट्रेनिंग में होगा. इसमें बिहार की तरफ से जेल आइजी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम हिस्सा लेगी. इस टीम में सुप्रीटेंडेंट इला इशर समेत अन्य महिला अधिकारी भी होंगी. इस अधिवेशन में बिहार की तरफ से जेल में लागू किये गये महिला मॉडल की खासतौर से चर्चा होगी. राज्य की जेलों में कई पदों पर महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया गया है.
इसके तहत आज महिला कक्षपालों समेत अन्य कई पदों पर महिलाओं की संख्या बढ़कर 35 फीसदी तक हो गयी है. इसके अलावा इस अधिवेशन में अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. नयी दिल्ली में करीब दो साल पहले ऐसा सेमिनार आयोजित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










