पटना : सोन नहर में जमा गाद और जंगल की सफाई जनवरी से

पटना : सोन नहर से बेहतर सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उसमें जमा जंगल और गाद की जनवरी से सफाई होगी. इसके लिए जल संसाधन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. पहले चरण में अलग-अलग जगहों में करीब साढ़े 11 किमी की लंबाई में सफाई होगी. इसमें सोन नहर अवर प्रमंडल के रामपुर […]
पटना : सोन नहर से बेहतर सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उसमें जमा जंगल और गाद की जनवरी से सफाई होगी. इसके लिए जल संसाधन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. पहले चरण में अलग-अलग जगहों में करीब साढ़े 11 किमी की लंबाई में सफाई होगी. इसमें सोन नहर अवर प्रमंडल के रामपुर राजवाहा का चार किमी, चौसा शाखा नहर में तीन किमी और हकीमपुर राजवाहा में साढ़े चार किमी की लंबाई में सफाई शामिल है.
जल संसाधन विभाग के सूत्रों का कहना है कि सोन नहर से रबी फसलों की सिंचाई के लिए 10 दिसंबर, 2019 से 10 अप्रैल, 2020 तक पानी दी जायेगी. हाल के सर्वेक्षण में पाया गया है कि नहर प्रणाली के कुछ स्थानों पर जंगल और गाद जमा हो गये हैं. गौरतलब है कि डिहरी ऑन-सोन के पास सोन नदी पर बने इंद्रपुरी बैराज से पूर्वी और पश्चिमी सोन नहर सिंचाई परियोजना से आठ जिलों में करीब एक लाख 38 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




