स्कूल टाइम में किसके परमिशन से दौड़ रहे ट्रक-ट्रैक्टर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : नो इंट्री का आदेश जारी करके सुबह जब ‘साहब’ घरों में सोते हैं तो सड़कों पर नियम-कानून की धज्जियां उड़ती हैं. सुबह के 6 बजे के बाद नो इंट्री के बावजूद ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक सड़कों पर फुल स्पीड दौड़ रहे हैं. आखिर किसके आदेश से मौत का पहिया सड़कों पर दौड़ रहा है. पिछली […]
विज्ञापन
पटना : नो इंट्री का आदेश जारी करके सुबह जब ‘साहब’ घरों में सोते हैं तो सड़कों पर नियम-कानून की धज्जियां उड़ती हैं. सुबह के 6 बजे के बाद नो इंट्री के बावजूद ट्रैक्टर-ट्राॅली, ट्रक सड़कों पर फुल स्पीड दौड़ रहे हैं. आखिर किसके आदेश से मौत का पहिया सड़कों पर दौड़ रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
पिछली घटनाओं को देखें तो कई ऐसे परिवार हैं जिनके बच्चे स्कूल जाते समय हादसों के शिकार हुए हैं. उनके अभिभावकों के सपने सड़कों पर बिखर चुके हैं. उनकी खु़शियों को इन बड़े पहिये वाली गाड़ियों ने रौंद दिया है.
ऐसी ही हृदय विदारक घटना बुधवार सुबह दानापुर में हुई. लेकिन जिस दर्द को बेटा या बेटी खोने वाले परिजन महसूस कर रहे हैं, उसका एहसास पुलिस-प्रशासन नहीं कर पा रहा है. सड़कों पर बदइंतजामी और लापरवाही के प्रति अनजान बने रहना प्रशासन पर कई सवाल खड़े करता है.
प्रभात खबर सुझाव
स्कूल टाइम में बड़ी गाड़ियों को बैन किया जाये
स्कूल टाइम में पुलिस व ट्रैफिक पुलिस मनमाने ड्राइव को करे कंट्रोल
गाड़ियों की स्पीड को करें कंट्रोल
स्कूल वाले एरिया में हो विशेष चौकसी
बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक अगर बिना बालू कवर किये सड़क पर चलेंगे, तो कार्रवाई की जायेगी. ट्रैक्टर को जब्त किया जायेगा. लाइसेंस भी चेक किया जायेगा. नो इंट्री में पकड़े गये तो जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
स्पेशल परमिशन की आड़ में चल रहीं गाड़ियां
ट्रैफिक एसपी डी. अमरकेश ने बताया कि शहर में कई सरकारी प्रोजेक्ट चल रहे हैं. उनमें लगे बड़े वाहनों को नो इंट्री के बाद चलने के लिए स्पेशल परमिशन लेना पड़ता है. लेकिन स्थिति इसके विपरीत है. अवैध खनन वाली गाड़ियां सुबह में ही चलती हैं. पकड़े जाने के भय से ट्रैक्टर चालक फुल स्पीड में गाड़ी लेकर भागते हैं.
इसी वजह से सुबह में अक्सर स्कूली बच्चे हादसे के शिकार हो रहे हैं. पहले ही इन वाहनों पर कंट्रोल कर लिया गया होता तो ऐसे हादसे नहीं होते. डॉन बॉस्को में पढ़ने वाले बच्चे की मौत नहीं होती. दीघा रोड पर हो चुके कई हादसे नहीं हुए होते.
नाबालिग लड़के सड़काें पर दौड़ाते हैं ट्रैक्टर : प्रभात खबर पड़ताल में यह बात सामने आयी है कि नाबालिग लड़के सड़कों पर ट्रैक्टर दौड़ा रहे हैं. किसी के पास लाइसेंस नहीं है. सुबह में चेकिंग नहीं होने की वजह से मनमानी का आलम बना हुआ है. अब लोगों की तरफ से यह मांग उठने लगी है कि स्कूल टाइम में बड़ी गाड़ियों को ��ैन किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन