बिक्रम :मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं कि जीजा ने मारी गोली, 23 नवंबर को हुई थी शादी
Updated at : 02 Dec 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी डिंपल बिक्रम : डिंपल की शादी एक सप्ताह पहले 23 नवंबर को धूमधाम से हुई थी. साली डिंपल की शादी में शामिल होने जीजा विष्णु शर्मा भी छुट्टी लेकर आया था. विष्णु गुजरात के भुज में पोस्टेड था. अभी डिंपल के हाथों की मेहंदी का रंग […]
विज्ञापन
पटना में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी डिंपल
बिक्रम : डिंपल की शादी एक सप्ताह पहले 23 नवंबर को धूमधाम से हुई थी. साली डिंपल की शादी में शामिल होने जीजा विष्णु शर्मा भी छुट्टी लेकर आया था. विष्णु गुजरात के भुज में पोस्टेड था. अभी डिंपल के हाथों की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था कि जीजा ने उसे गोली से उड़ा दिया. रविवार की सुबह कार से पटना जाने के दौरान बिक्रम के सोन नहर कैनाल के पास अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से विष्णु ने अपनी पत्नी और साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली.
डिंपल पटना में ही रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी.डिंपल की शादी रोहतास जिले के नोखा गांव में पवन शर्मा के साथ हुई थी. डिंपल की हत्या की खबर जैसे ही उसकी ससुराल रोहतास पहुंची कि ससुराल वालों के होश उड़ गये. बताया जाता है कि विष्णु डेंगू से पीड़ित था. इसी के चलते वह अवसाद में आ गया था.
रविवार को वह पत्नी, साली और दो बेटों के साथ पटना अपना इलाज कराने जा रहा था कि रास्ते में उसने घटना को अंजाम दे दिया. भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव विष्णु के घर जैसी ही यह खबर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था ऐसी घटना हुई है.
आसपास के लोग नहीं पहुंचते तो बच्चों को भी मार देता गोली
कार में सवार उसके दो बेटे बदहवास हो गये थे. आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला. बच्चों ने बताया कि अगर आसपास के लोग नहीं आते, तो पापा उन्हें भी गोली से उड़ा देते. कार चालक भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था. कार चालक ने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक था.
अचानक कार में गोली चलने की आवाज सुन कार को रोका, तो देखा कि विष्णु की पत्नी और साली खून से लथपथ सीट पर पड़ी थीं. कार से गोली की आवाज सुन आसपास के लोग भी दौड़े और विष्णु से रिवाॅल्वर को छीनने का प्रयास किया, तो उसने खुद को भी गोली मार ली. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को कब्जे के लेने के बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज भेज दिया.
फौजी के पैतृक गांव लालगंज में पसरा सन्नाटा
आरा/गड़हनी/चरपोखरी : भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज गांव निवासी फौजी विष्णु शर्मा ने पटना जाने के क्रम में पटना के रानीतालाब के समीप पत्नी और साली को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद उसने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
घटना की सूचना मिलते ही उसके पैतृक गांव लालगंज में मातमी सन्नाटा पसर गया. फौजी के परिजन रानी तालाब के लिए रवाना हो गये. फौजी विष्णु के पिता शिवबचन शर्मा तमिलनाडु में हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वहां से गांव के लिए रवाना हो गये. ग्रामीण बताते हैं कि विष्णु शर्मा 2009 बैच के सात बिहार बटालियन में शामिल हुआ था. फिलहाल उसकी पोस्टिंग गुजरात में थी. इनके पिता भी सेना में ही डीएसइ पद पर तमिलनाडु में तैनात हैं.
नौकरी के बाद वर्ष 2012 में विष्णु की हुई थी शादी : विष्णु शर्मा की फौज में नौकरी लगने के बाद वर्ष 2012 में तरारी थाना के तरारी गांव निवासी सुरेश ठाकुर की पुत्री दामिनी देवी के साथ शादी हुई थी. इनका बड़ा बेटा विराट छह वर्ष और छोटा विवेक कौटिल्य का करीब चार वर्ष का है.
खुशहाल जिंदगी में अचानक विपत्ति का टूटा पहाड़
विष्णु की पत्नी दामिनी देवी अपने दोनों पुत्रों को लेकर आरा में किराये के मकान पर रहती थी. वहीं, विष्णु अपने ड्यूटी पर तैनात था. वह अपनी साली डिंपल कुमारी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर 22 नवंबर को अपने पैतृक गांव लालगंज आया. इसके बाद 23 नवंबर को ससुराल तरारी चला गया. शादी संपन्न होने के बाद एक दिसंबर को विष्णु कार से डेंगू के इलाज के लिए साली और पत्नी के साथ पटना जा रहा था. इसी बीच अचानक इस प्रकार की घटना हो गयी. गांव वाले बताते हैं कि विष्णु के घर केवल उनकी माता गीता देवी व छोटी बहन निशु कुमारी रहती हैं.
बेटे औरबहू के मौत के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल : अपने इकलौते पुत्र विष्णु शर्मा व बहू दामिनी देवी की मौत की खबर सुनते ही विष्णु की मां का गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. गीता देवी एक ही बात रट लगा रही थी कि अब केकरा के बबुआ कह के बुलाइम ए हमर करेजउ. छह बहनों में विष्णु इकलौता भाई था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




