दुल्हिनबाजार : पेड़ से टकरायी बाइक युवक की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Dec 2019 10:36 AM (IST)
विज्ञापन

दुल्हिनबाजार : शनिवार की सुबह पाली-पटना मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव स्थित बिजली ऑफिस के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुल्हिनबाजार पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
दुल्हिनबाजार : शनिवार की सुबह पाली-पटना मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव स्थित बिजली ऑफिस के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुल्हिनबाजार पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
शव की पहचान दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव निवासी उपेंद्र राम के 22 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन पालीगंज अनुमंडल पहुंचे. जहां शव को देखकर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों के अनुसार मृतक शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर पालीगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अपनी मौसी के घर जा रहा था.
बताया जा रहा है कि मृतक के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. मृतक के पिता उपेंद्र राम मुंबई के निजी कंपनी में काम कर घर के सदस्यों की परवरिश करते हैं. मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. दुल्हिनबाजार पुलिस ने बताया कि स्थानीय बीडीओ चंदा कुमारी की ओर से पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये मृतक के परिजनों को दिया गया है. थाने में यूडी की प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




