पटना : पीएमसीएच ने एंबुलेंस देने में देरी करने पर खुद को दी क्लीनचिट
Updated at : 29 Nov 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पिछले दिनों पीएमसीएच में गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की मृत्यु हो गयी थी. मृत्यु के बाद उनके शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस मिलने में देरी की शिकायतें मिली थी. इसके बाद गठित जांच कमेटी ने पीएमसीएच को क्लीनचिट दे दी है. कमेटी में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद, […]
विज्ञापन
पटना : पिछले दिनों पीएमसीएच में गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की मृत्यु हो गयी थी. मृत्यु के बाद उनके शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस मिलने में देरी की शिकायतें मिली थी. इसके बाद गठित जांच कमेटी ने पीएमसीएच को क्लीनचिट दे दी है. कमेटी में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद, प्राचार्य डॉ विद्यापति चौधरी, उपाधीक्षक कर्नल डॉ अहमद अंसारी और मुख्य अाकस्मिकी पदाधिकारी डॉ अभिजीत सिंह शामिल थे. कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट गुरुवार को सौंपी है.
इसमें कहा गया है कि वशिष्ठ नारायण सिंह मृत लाये गये थे, बावजूद उनकी जिंदगी बचाने की उम्मीद में डॉक्टरों द्वारा हर संभव कोशिश की गयी. जब पाया गया कि वह मृत हो चुके हैं तब पीएमसीएच के नियमों के तहत उनकी इसीजी करने के बाद मृत घोषित किया गया. मृत्यु के बाद उनका पोस्टमार्टम हो या नहीं इसको लेकर तकनीकी विवाद था. बाद में निर्णय हुआ कि पोस्टमार्टम नहीं होगा. तब पीएमसीएच में उपलब्ध एंबुलेंस शव को ले जाने के लिए दी गयी थी, लेकिन परिजनों ने कहा कि इस एंबुलेंस से नहीं ले जाना चाहते. इसके बाद बड़ी एंबुलेंस के लिए सिविल सर्जन पटना से संपर्क किया गया और उसके आने के बाद वशिष्ठ नारायण सिंह के पार्थिव शरीर को पीएमसीएच से घर के लिए भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




