पटना : ऑटोचालक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

पटना : पटनासिटी की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को एक ऑटो चालक ने अपने घर पर किसी काम से बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही ऑटोचालक ने मांग में जबरन सिंदूर भी डाल दिया. इस संबंध में छात्रा ने महिला थाना में ऑटोचालक के खिलाफ केस […]

विज्ञापन
पटना : पटनासिटी की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को एक ऑटो चालक ने अपने घर पर किसी काम से बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही ऑटोचालक ने मांग में जबरन सिंदूर भी डाल दिया. इस संबंध में छात्रा ने महिला थाना में ऑटोचालक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. महिला थाना की पुलिस ऑटोचालक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
सूत्रों के अनुसार छात्रा उसी ऑटो से इधर-उधर जाती थी, जिसके कारण ऑटो चालक से जान-पहचान हो गयी थी. महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी जायसवाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन