पटना में पांच करोड़ का ब्राउन शूगर जब्त, स्टूडेंट्स सबसे बड़े खरीददार

Updated at : 28 Nov 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में पांच करोड़ का ब्राउन शूगर जब्त, स्टूडेंट्स सबसे बड़े खरीददार

बीएन कॉलेज मोड़ पर भाग रहे तस्करों को पुलिस ने पकड़ा पटना : पटना पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच करोड़ रुपये का ब्राउन शूगर जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तस्करों ने पुलिस के सामने सनसनीखेज […]

विज्ञापन
बीएन कॉलेज मोड़ पर भाग रहे तस्करों को पुलिस ने पकड़ा
पटना : पटना पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच करोड़ रुपये का ब्राउन शूगर जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तस्करों ने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि ब्राउन शूगर की सबसे अधिक खपत छात्रों के बीच है. वही इसके सबसे बड़े खरीदार हैं.
पीरबहोर थाने की पुलिस ने अशोक राजपथ पर बीएन कॉलेज कॉलेज मोड़ के समीप सुबह सफेद रंग की पजेरो कार से ब्राउन शूगर की बड़ी खेप जब्त की है. पुलिस ने दो तस्कर जितेंद्र (समस्तीपुर), सूरज (न्यू दमड़िया, गर्दनीबाग) और पेजेरो का ड्राइवर राजकुमार (न्यू पटना कॉलोनी, बेऊर) को गिरफ्तार किया है. ये तीनों सप्लाइ के लिए पटना सिटी जा रहे थे. तभी रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गये. गिरोह के सरगना अभिमन्यु सिंह उर्फ मानू और एक और सप्लायर परसा निवासी सुदामा राम फरार होने में कामयाब रहे. सूरज गर्दनीबाग में दर्ज एनडीपीएस एक्ट का फरारी आरोपित भी है.
जब्ती की सूची बना रहे दो पुलिस कर्मी मदहोश होकर गिरे
पश्चिम बंगाल से मंगवाया जाता है ब्राउन शूगर
सरगना अभिमन्यु सिंह ब्राउन शूगर को पश्चिम बंगाल से मंगवाता था. उससे सुदामा राम लेकर पूरे पटना में छोटे-मोटे विक्रेताओं को सप्लाइ करता था. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अब तक वे लोग करोड़ों रुपये की ब्राउन शूगर की सप्लाइ कर चुके हैं. वे इस धंधे में काफी समय से हैं, लेकिन एक-दो साल के अंदर में इसकी मांग काफी बढ़ी है.
पिछले दिनों जक्कनपुर पुलिस द्वारा पकड़े गये ब्राउन शूगर की तस्करी करने वाली भाभी जी गिरोह के तार भी अभिमन्यु सिंह से जुड़े हैं. उक्त गिरोह भी अभिमन्यु सिंह से ही ब्राउन शूगर लेकर पटना के बाजारों में सप्लाइ करता था. पुलिस ने राधा देवी उर्फ भाभी जी व उसके पति गुड्डु कुमार के साथ ही ब्राउन शूगर के कई सप्लायरों को पकड़ा था. उन लोगों के पास से काफी मात्रा में ब्राउन शूगर की पुड़िया बरामद की थी.
ब्रीफकेस में रखे थे पैकेट
पजेरो एसयूवी गिरोह के सरगना अभिमन्यु सिंह की है. गाड़ी से बरामद 10 किलो ब्राउन शूगर को 26 बड़े पैकेट में 13 हजार पुड़िया में बांध कर ब्रीफकेस में रखा गया था. जब्ती सूची को बनाने के लिए पुड़िया को गिनते समय दो पुलिसकर्मी मदहोश हो कर गिर पड़े. टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया कि तीनों तस्कर ब्राउन शूगर को किदवईपुरी से पटना सिटी सप्लाइ के लिए जा रहे थे. कारगिल चौक पर पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया. लेकिन पजेरो के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी. फिर पुलिस टीम ने खदेड़ कर बीएन कॉलेज मोड़ पर पकड़ लिया. गिरोह के सरगना व अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन