ePaper

पटना : बंद होंगे सस्ते प्याज के काउंटर!

Updated at : 27 Nov 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बंद होंगे सस्ते प्याज के काउंटर!

पटना : बिस्कोमान की ओर से प्याज की बिक्री के लिए खोले गये कांउटरों पर ग्रहण लग सकता है. बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बुधवार की देर शाम बताया कि उनके एमडी आरके सिंह को फोन कर सदर एसडीओ ने प्याज बेचने से मना किया है. एसडीओ ने फोन पर कहा है कि बिस्कोमान […]

विज्ञापन
पटना : बिस्कोमान की ओर से प्याज की बिक्री के लिए खोले गये कांउटरों पर ग्रहण लग सकता है. बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बुधवार की देर शाम बताया कि उनके एमडी आरके सिंह को फोन कर सदर एसडीओ ने प्याज बेचने से मना किया है. एसडीओ ने फोन पर कहा है कि बिस्कोमान द्वारा सस्ता प्याज बेचने पर बहुत अधिक भीड़ हो रही है. इस कारण विधि-व्यवस्था की समस्या हो सकती है. ऐसे में डीएम साहब इससे मना कर रहे हैं. बिस्कोमान अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन के निर्देश के बाद अब प्याज की बिक्री नहीं होगी. उन्होंने बताया कि अगर संभव होगा, तो एक-दो काउंटर खोले जा सकते हैं.
इधर, डीएम कुमार रवि ने कहा कि सस्ता प्याज बिक्री करने से मना नहीं किया गया है. लेकिन, इसके चलते सड़क पर भीड़ नहीं लगनी चाहिए और ट्रैफिक की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. यदि भीड़ होगी या कोई समस्या होगी तो जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा.
उन्होंने कहा कि बिस्कोमान को प्याज अपनी जमीन पर बेचने की व्यवस्था करनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन