पटना में ऐतिहासिक होगा लोजपा का स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन

पटना : लोजपा प्रदेश कार्यालय में दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर बिहार प्रदेश दलित सेना की बैठक हुई, जिसमें 28 नवंबर को बापू सभागार में लोजपा के स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया. दलित सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा […]

विज्ञापन
पटना : लोजपा प्रदेश कार्यालय में दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर बिहार प्रदेश दलित सेना की बैठक हुई, जिसमें 28 नवंबर को बापू सभागार में लोजपा के स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया. दलित सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि दलित सेना लोजपा की आत्मा और रीढ़ की हड्डी है.
इसलिए दलित सेना को बिहार में और मजबूत एवं जुझारू संगठन के रूप में संगठित किया जायेगा. बैठक में अंबिका प्रसाद बीनू, जियालाल, विकास पासवान, रंजीत पासवान, रवींद्र सिंह व अवधेश पासवान सहित प्रखंड स्तर के दलित सेना के कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे. बैठक में बाबा साहेब एवं लोजपा के दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन