बांका के तत्कालीन एसडीपीओ पर चलेगी विभागीय कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने बांका के तत्कालीन एसडीपीओ सबिंद्र कुमार दास पर विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश जारी किया है. वर्तमान में सबिंद्र स्पेशल ब्रांच में बतौर डीएसपी तैनात हैं. इन पर आरोप है कि बांका में इनकी तैनाती के दौरान लंबित पड़े मामलों की संख्या लगातार बढ़ी है. कई मामलों के अनुसंधान के […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने बांका के तत्कालीन एसडीपीओ सबिंद्र कुमार दास पर विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश जारी किया है. वर्तमान में सबिंद्र स्पेशल ब्रांच में बतौर डीएसपी तैनात हैं. इन पर आरोप है कि बांका में इनकी तैनाती के दौरान लंबित पड़े मामलों की संख्या लगातार बढ़ी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
कई मामलों के अनुसंधान के दौरान व्यापक स्तर पर लापरवाही बरती गयी. कुछ एक मामलों के अनुसंधान के दौरान एक पक्ष को फायदा पहुंचाने की भी कोशिश की गयी है. जांच में इन आरोपों के सही पाये जाने के बाद गृह विभाग ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन इनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया.
इसके मद्देनजर गृह विभाग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश जारी करते हुए 10 दिनों के अंदर संचालन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थिति होने का आदेश जारी किया है. इनके मामले में विशेष शाखा के आइजी बच्चू सिंह मीणा को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन