पटना : बगैर पेड़ नहीं मिल पायेगी बाढ़ और सुखाड़ से राहत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जल-जीवन- हरियाली अभियान बेहतर प्रयास पटना : बिहार को बाढ़-सुखाड़ से मुक्ति चाहिए, तो जंगल बढ़ाना होगा. मुख्यमंत्री ने राज्य भर में जल-जीवन- हरियाली अभियान चलाया है. यह बेहतर प्रयास है. इसे मिलकर चलाया जाये, तो बिहार दोबारा से पहले जैसा हरा-भरा होगा. ये बातें सोमवार को जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने अरण्य भवन में […]
विज्ञापन
जल-जीवन- हरियाली अभियान बेहतर प्रयास
पटना : बिहार को बाढ़-सुखाड़ से मुक्ति चाहिए, तो जंगल बढ़ाना होगा. मुख्यमंत्री ने राज्य भर में जल-जीवन- हरियाली अभियान चलाया है. यह बेहतर प्रयास है. इसे मिलकर चलाया जाये, तो बिहार दोबारा से पहले जैसा हरा-भरा होगा.
ये बातें सोमवार को जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने अरण्य भवन में आयोजित पर्यावरण व वन विभाग के कार्यक्रम में कहीं. उन्होंने कहा कि नेपाल से आने वाली नदियाें में मिट्टी का कटाव अधिक होता है. इससे बिहार की नदियों में सिल्ट बढ़ रहा है और यहां नदियां ऊपर उठ रही हैं. इसको लेकर समाज और सरकार को मिलकर काम करना होगा.
जंगल बढ़ाने को छात्रों को प्रेरित करेंगे : बिहार से जल साक्षर अभियान शुरू होगा. अभियान में राज्य भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में हम जायेंगे.
अभियान में 111 टोलियां हैं. हर टोली में सात लोग हैं, जो लोगों को जल संचय और जंगल बढ़ाने के लिए छात्रों को प्रेरित करेंगे. राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अविरल गंगा की बात की है. पर्यावरण व वन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार ने कहा कि विभाग से जुड़कर राजेंद्र सिंह जंगल को बचाने के लिए अभियान चलायेंगे. साथ ही हमलोग जंगल बचाने में समुदाय की सहभागिता को भी सुनिश्चित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन