बिहार में जो है, वह किसी के पास नहीं : सुशील कुमार मोदी

Updated at : 11 Nov 2019 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में जो है, वह किसी के पास नहीं : सुशील कुमार मोदी

सोनपुर : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार की संध्या हरिहर क्षेत्र मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं बिहार में कुछ नहीं है, लेकिन हमारे पास जो है, वह किसी के पास नहीं है. हमारे पास बौद्ध, जैन, गुरुगोविंद सिंह हैं. वैशाली में 72 एकड़ में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय स्थापित […]

विज्ञापन

सोनपुर : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार की संध्या हरिहर क्षेत्र मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं बिहार में कुछ नहीं है, लेकिन हमारे पास जो है, वह किसी के पास नहीं है. हमारे पास बौद्ध, जैन, गुरुगोविंद सिंह हैं. वैशाली में 72 एकड़ में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय स्थापित किये जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने छह सौ करोड़ रुपये पर्यटन के लिए दिया है. आरा-छपरा, जेपी सेतु पुल हमारी गठबंधन की सरकार की देन है और छह से ज्यादा पर कार्य चाल रहा है. बिहार के गांव-गांव बिजली पहुंचायी है. अब किसान डीजल से नहीं बिजली के माध्यम से खेती करेंगे. डॉल्फिन देखने के लिए दुनिया भर में लोग आना चाहते हैं.
पर्यटन विभाग से बात कर वोट की व्यवस्था की जायेगी, ताकि लोग डॉल्फिन नदी में देख सकें. सोनपुर मेले के गौरव को बनाये रखने की जरूरत है. हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 38 लाख 80 हजार लोग मेले में आये थे व 257 विदेशी पर्यटक आये व 11 लाख लोगों ने जलाभिषेक किया. यह मेला पशु मेला के रूप मे जाना जाता है.
पशुओं की खरीद-बिक्री पर रोक नहीं है. लेकिन कुछ कानून हैं, उनका उल्लंघन करने वाले जेल जायेंगे. आप लोगों का सुझाव आयेगा तो उस पर विचार किया जायेगा. पहले यहां से ट्रेन में भैंस, गाय भर-भर कर कटने के लिए आसाम भेजे जाते थे. गाय काटने के लिए खरीद-बिक्री की इजाजत नहीं दी जायेगी. पशुपालक खरीद-बिक्री करते हैं तो कोई रोक नहीं है.
पशु मेले के रूप में है इसकी पहचान, यहां पशुओं की खरीद-बिक्री पर नहीं है रोक
सरकार सिर्फ मेला ही नहीं लगाती मैसेज भी देती है : पर्यटन मंत्री
पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि सरकार सिर्फ मेला ही नहीं लगाती है, मैसेज देने का काम भी करती है. लोगों को मेले के माध्यम से लोगों को जानकारी देने के साथ-साथ जागरूक करने का काम करती है.
हर वर्ष पंडाल बनाने की बजाय स्थायी पंडाल बनाने की जरूरत है. इस पर कार्य किया जायेगा. रामायण मंचन कार्यक्रम की अवधि और बढायी जाये तो इस पर भी विचार किया जायेगा. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मेला भीड़ जुटाने का नहीं, धरोहर सजाने का मेला है.
दुनिया बदला है, सोच, बदला है, तो निश्चित रूप से मेले का बदलाव हुआ है. बदलाव ही विकास की नींव है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि नजरिया अपना-अपना हैं. लोगों का देखने का नजरिया अलग होता है, जो विधानसभा में अपनी बात नहीं रख पाते हैं वे यहां रखते हैं.
अनुराधा पौडवाल के कार्यक्रम में झूमे दर्शक
सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के उद्घाटन के बाद संगीत संध्या के आयोजन के दौरान ख्याति प्राप्त पार्शव गायिका अनुराधा पौडवाल की वीडियो क्लिप रघुपति राघव राजा राम शुरू हुआ. मम्बई से आयी पार्शवगायिका पद्मश्री अनुराधा पौण्डवाल ने जैसे ही मंच पर आयी पूरा पंडाल तालियों के गड़गड़ाहट से गुंज उठा.सबसे पहले उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से गायत्री मंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत किया तो पूरा पंडाल उनके साथ भक्तिभाव झुमने लगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन