रात में मोबाइल से बात करते तीसरी मंजिल से गिरा युवक, गयी जान

Updated:
विज्ञापन

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क रोड नंबर तीन के रहने वाले संजय कुमार (42 वर्ष) शुक्रवार की देर रात मोबाइल से बात करते समय तीसरी मंजिल की छत से गिर गये. परिजनों ने जक्कनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान […]

विज्ञापन

पटना : जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क रोड नंबर तीन के रहने वाले संजय कुमार (42 वर्ष) शुक्रवार की देर रात मोबाइल से बात करते समय तीसरी मंजिल की छत से गिर गये. परिजनों ने जक्कनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 11:45 बजे उनकी मौत हो गयी. मृतक के चाचा इंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की रात 11:30 बजे संजय कुमार घर की छत पर मोबाइल से बात कर रहे थे. बात करते-करते छत के किनारे की रेलिंग का अंदाजा नहीं लग सका, जिसके कारण नीचे गिर गये और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
पीएमसीएच टीओपी थाने को दिये गये बयान में इंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि काफी अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण उनका पैर, हाथ दोनों टूट गया और सिर में भी चोटें आयी. ऐसे में निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. टीओपी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन