बिहटा : दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पटना-कोटा एक्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहटा : दानापुर रेल मंडल के नेउरा व सदिसोपुर स्टेशन के बीच ब्रेक बैंडिंग होने से 3237 अप पटना-कोटा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने व जलने से बाल-बाल बच गयी. बताया जाता है कि ट्रेन के 13111 सी एसी-1 कोच के चक्के में हुई ब्रेक बैंडिंग से निकल रही चिनगारी देखकर सदिसोपुर स्टेशन के पास गेट नंबर […]
विज्ञापन
बिहटा : दानापुर रेल मंडल के नेउरा व सदिसोपुर स्टेशन के बीच ब्रेक बैंडिंग होने से 3237 अप पटना-कोटा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने व जलने से बाल-बाल बच गयी. बताया जाता है कि ट्रेन के 13111 सी एसी-1 कोच के चक्के में हुई ब्रेक बैंडिंग से निकल रही चिनगारी देखकर सदिसोपुर स्टेशन के पास गेट नंबर 42 बी पर तैनात गेट मैन ने इसकी सूचना बिहटा स्टेशन प्रबंधक को दी.
बिहटा स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर पहुंची उक्त ट्रेन को करीब 22 मिनट रोककर ब्रेक बैंडिंग को ठीक किया गया और दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर यहां ट्रेन को से रवाना किया गया. एसी कोच के नीचे से निकल रही चिनगारी से धुआं निकलते देख यात्रियों के बीच कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि गेट मैन की सूचना के बाद ट्रेन को स्टेशन पर रोककर टेक्नीशियन द्वारा ब्रेक बैंडिंग को दुरुस्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










