ePaper

आज से सुधा दूध दो रुपये लीटर तक हुआ महंगा, जानें कीमतें

Updated at : 02 Nov 2019 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
आज से सुधा दूध दो रुपये लीटर तक हुआ महंगा, जानें कीमतें

पटना : कॉम्फेड का सुधा दूध दो रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है. बढ़ी हुई कीमतें दो अक्तूृबर से प्रभावी होंगी. बिहार स्टेट मिल्क को-अॅापरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी यह जानकारी दी. कॉम्फेड के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुधा दूध की दरों में बढ़ोतरी दो साल बाद […]

विज्ञापन
पटना : कॉम्फेड का सुधा दूध दो रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है. बढ़ी हुई कीमतें दो अक्तूृबर से प्रभावी होंगी. बिहार स्टेट मिल्क को-अॅापरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी यह जानकारी दी.
कॉम्फेड के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुधा दूध की दरों में बढ़ोतरी दो साल बाद की गयी है. इससे पहले 2017 में इसकी कीमतों में इजाफा किया गया था. कॉम्फेड का कहना है कि दो सालों से कई संचालन खर्चों में बढ़ोतरी के बाद इसमें बढ़ोतरी की गयी है. अब एक लीटर का फुल क्रीम दूध 50 रुपये, स्टैंडर्ड 43 रुपये, गाय 41 रुपये,टोंड 39 रुपये, डबल टोंड 35 रुपये और टी स्पेशल दूध 38 रुपये हो गया है. आधा लीटर का फुल क्रीम दूध25 रुपये स्टैंडर्ड 22 रुपये, गाय 21 रुपये, टोंड 20 रुपये, डबल टोंड 18 रुपये तथा टी स्पेशल दूध 19 रुपये में मिलेगा. वहीं, दूध की क्रय दर के लिए यह बढ़ोतरी 1.26 रुपये प्रति किलो की गयी है.
इसी तरह दुग्ध उत्पादों के मूल्य में भी बढ़ोतरी की गयी है. घी (500 मि.ली. पाउच) 230 रुपये, पनीर (200 ग्राम) 68 रुपये, मिल्क केक व पेड़ा (250 ग्राम) 90 रुपये, मक्खन (100 ग्राम) 46 रुपये, गुलाब जामुन (एक किलो टिन) तथा बालू शाही (एक किलो टिन) 210 रुपये हो गया है.
सुधा दूध की कीमतें
दूध पुराना रेट नया रेट
एक/आधा ली. एक/आधा ली.
फुल क्रीम 48/24 50/25
स्टैंडर्ड 41/21 43/22
गाय 40/20 41/21
टोंड 37/19 39/20
टी स्पेशल 38/19 38/19
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन