दानापुर : छठ घाटों पर गंदगी देख सांसद ने जतायी नाराजगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Oct 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : छठ व्रत के चार दिवसीय अनुष्ठान का प्रारंभ गुरुवार से होगा. इसके बाद भी गंगा घाटों की सफाई नहीं की गयी है. बुधवार को गंगा घाटों के निरीक्षण के दौरान घाटों पर गंदगी देखकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रामकृपाल यादव व विधायक आशा सिन्हा नगर पर्षद नगर प्रबंधक पर बिफरे. श्री यादव […]
विज्ञापन
दानापुर : छठ व्रत के चार दिवसीय अनुष्ठान का प्रारंभ गुरुवार से होगा. इसके बाद भी गंगा घाटों की सफाई नहीं की गयी है. बुधवार को गंगा घाटों के निरीक्षण के दौरान घाटों पर गंदगी देखकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रामकृपाल यादव व विधायक आशा सिन्हा नगर पर्षद नगर प्रबंधक पर बिफरे. श्री यादव ने कहा कि अभी तक घाटों पर गंदगी बिखरी पड़ी हुई है. केवल कागज पर सफाई कार्य किया जा रहा है. श्री यादव ने नारियल घाट व गुरुद्वारा घाट पर गंदगी व दलदल देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की. श्री यादव ने नगर प्रबंधक को अविलंब घाटों की सफाई करने का निर्देश दिया ताकि व्रतियों को अर्घ देने में कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े. श्री यादव ने गुरुद्वारा घाट के उस पार जाने के लिए रास्ते बनाने का भी निर्देश दिया.
श्री यादव रामजीचक, जहाजघाट, नारियलघाट, गुरूद्वारा, पीपा पुल घाट समेत शाहपुर आदि घाटों जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी को यथाशीघ्र घाट को सफाई व बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया. विधायक श्रीमती सिन्हा ने नारियल घाट पर दलदल व गंदगी को देखकर खतरनाक घाट घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि नगर पर्षद प्रशासन द्वारा 42 लाख राशि से घाटों की सफाई व बैरिकेडिंग का कार्य केवल कागज पर किया जा रहा है. अभी तक घाटों पर गंदगी बिखरी पड़ी है. श्रीमती सिन्हा ने नगर प्रबंधक विनय कुमार को सख्त निर्देश दिया कि घाटों की युद्ध स्तर पर सफाई करायी जाये. इनके साथ बीडीओ देवेंद्र कुमार , सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, अजीत यादव, शंकर सिंह, गुंजन जायसवाल, सत्येंद्र यादव, पूर्व मुखिया भोला सिंह यादव समेत दर्जनों नेता व समर्थक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




