पटना :31 के पहले अधिकारी करें घाटों का काम पूरा : मंत्री
Updated at : 29 Oct 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने सोमवार को पटना के छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है 31 के पहले घाटों का काम पूरा कर लें, ताकि छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो. मंत्री ने कहा कि निरीक्षण के दौरान […]
विज्ञापन
पटना : कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने सोमवार को पटना के छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है 31 के पहले घाटों का काम पूरा कर लें, ताकि छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो. मंत्री ने कहा कि निरीक्षण के दौरान देखने को मिला है कि अभी घाटों का काम कई जगहों पर 50 प्रतिशत हुआ है.
कहीं-कहीं घाटों का काम 30 प्रतिशत ही हुआ है. कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के सभी जिलों में एक छठ घाट का चयन कर उस घाट पर भगवान भास्कर महोत्सव का आयोजन करेगा. मंत्री ने कहा कि संध्या अर्घ्य के दिन यह आयोजन होगा. इसके लिए सभी जिलों को एक-एक लाख दिये गये है.
स्थानीय कलाकारों को मौका : मंत्री ने कहा है कि छठ महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा. दो-तीन घंटे के इस आयोजन में छठ विषयक लोकगीत गाने में दक्ष गायिका-गायक, लोकनृत्य दल आदि को मंच मिलेगा, ताकि छठ की सांस्कृतिक का और व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके. कला संस्कृति विभाग ने महोत्सव आयोजित करने का जिम्मा सभी जिलों के प्रशासन को सौंपा है. जिसकी विभागीय स्तर पर पूरी तैयारी हो गयी है.
पटना : छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने पटना-दुर्ग सहित चार स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. दुर्ग-पटना के बीच चलने वाली ट्रेन बिलासपुर, राउरकेला, रांची, बोकारो, गोमो, गया के रास्ते आयेगी व जायेगी.
ट्रेन संख्या 08295 दुर्ग-पटना स्पेशल 30 अक्तूबर को दुर्ग से शाम 4:00 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 08296 पटना-दुर्ग स्पेशल 31 को पटना जंक्शन से दिन के 12:30 बजे खुलेगी. ट्रेन संख्या 80627/80628 रांची-जयनगर-रांची सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. ट्रेन संख्या 80627 रांची-जयनगर सुविधा स्पेशल रांची सेे 30 अक्तूबर को दिन के 2:05 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 80628 जयनगर-रांची सुविधा स्पेशल जयनगर से 31 को जयनगर से शाम 7:30 बजे खुलेगी.
बेगुसराय, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते चार नवंबर को सहरसा से आनंद विहार के लिए ट्रेन संख्या 82533 सुविधा स्पेशल व छह नवंबर को आनंद विहार से सहरसा के लिए ट्रेन संख्या 05534 स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. चार नवंबर को सहरसा से आनंद विहार के लिए रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 82533 सहरसा-आनंद विहार सुविधा स्पेशल सहरसा से रात्रि 10:15 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 05534 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल आनंद विहार से रात्रि 12:20 बजे खुलेगी.
इसके साथ ही सात नवंबर को सहरसा से आनंद विहार के लिए ट्रेन संख्या 82535 सुविधा स्पेशल ट्रेन व नौ नवंबर को आनंद विहार से सहरसा के लिए ट्रेन संख्या 05536 स्पेशल ट्रेन चलेगा. सात नवंबर को सहरसा से आनंद विहार के लिए ट्रेन संख्या 82535 सहरसा से रात्रि 10:15 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 05536 आनंद विहार–सहरसा स्पेशल नौ नवंबर को रात्रि 12:20 बजे खुलेगी.
पटना : सभी 91 छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, यातायात, बैरिकेडिंग, मुख्य सड़क से घाट तक जाने हेतु एप्रोच पथ आदि के निर्माण का कार्य 30 अक्तूबर तक पूरा करें.
प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में छठ महापर्व 2019 के तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान प्रत्येक छठ घाट पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाये, जो कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम से युक्त हो तथा इसमें एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के पदाधिकारी भी रहें.
आयुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित गंगा घाटों पर भी सघन निगरानी रखने और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम की साथ-साथ देशी नावों पर भी गोताखोरों को जैकेट पहनाकर तैनात करने का निर्देश दिया. आयुक्त ने कहा कि छठ घाटों पर बैरिकेडिंग कराने में बांस की जगह बल्लों का इस्तेमाल किया जाय. क्षैतिज रूप में कम से कम तीन बल्ले लगाये जाएं, जिसमें दो पानी के ऊपर रहें. प्रत्येक दो बल्लों के बाद संख्या भी अंकित करायी जाये, ताकि आवश्यकतानुसार, पब्लिक एड्रेस सिस्टम से उस स्थान की घोषणा कराने तथा वहां तक पहुंचने में सुविधा हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




