पटना : दिसंबर तक होगी शिक्षक बहाली, नयी तिथि जारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : शिक्षा विभाग ने राज्य में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए 35000 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया की नयी तिथि जारी की है.शिक्षा विभाग ने बाढ़ और कुछ जिलों में उपचुनाव के कारण सोमवार को नयी तिथि जारी कर दी है. इसके मुताबिक 31 दिसंबर तक नियोजित शिक्षकोें को नियोजनपत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा. […]
विज्ञापन
पटना : शिक्षा विभाग ने राज्य में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए 35000 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया की नयी तिथि जारी की है.शिक्षा विभाग ने बाढ़ और कुछ जिलों में उपचुनाव के कारण सोमवार को नयी तिथि जारी कर दी है. इसके मुताबिक 31 दिसंबर तक नियोजित शिक्षकोें को नियोजनपत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसके पहले चार नवंबर को मेधा सूची जारी की जायेगी.पांच से 20 नवंबर तक मेधा सूची पर दावा-आपत्ति लिया जायेगा. 27 नवंबर तक इसका निराकरण किया जायेगा. 30 नवंबर को अंतिम तौर पर मेधा सूची जारी कर दी जायेगी.
दो से पांच दिसंबर तक मेधा सूची से प्रमाणपत्रों का मिलान किया जायेगा.नौ दिसंबर तक जिला परिषद और शहरी निकायों द्वारा मेधा सूची पर मुहर लगायी जायेगी. 10 दिसंबर तक मेधा सूची को सार्वजनिक किया जायेगा. 28 दिसंबर तक चयनित मेधा सूची के नामों का विवि के रिकाॅर्ड से मिलान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










