बिहार सरकार ने बढ़ाया वैट, पेट्रोल 2.22 रुपये और डीजल 2.31 रुपये हुआ महंगा
Updated at : 26 Oct 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पेट्रोल व डीजल पर राज्य सरकार ने वैट 4% बढ़ा दिया गया है. पेट्रोल पर वैट अब 22 से बढ़ा कर 26% और डीजल पर वैट को 15 से बढ़ कर 19% हो गया है. इससे पेट्रोल के दाम 2.22 रुपये बढ़कर 78.92 रुपये और डीजल के दाम 2.31 रुपये बढ़कर 71.49 रुपये […]
विज्ञापन
पटना : पेट्रोल व डीजल पर राज्य सरकार ने वैट 4% बढ़ा दिया गया है. पेट्रोल पर वैट अब 22 से बढ़ा कर 26% और डीजल पर वैट को 15 से बढ़ कर 19% हो गया है. इससे पेट्रोल के दाम 2.22 रुपये बढ़कर 78.92 रुपये और डीजल के दाम 2.31 रुपये बढ़कर 71.49 रुपये प्रति लीटर हो गये.
मालूम हो कि राज्य कैबिनेट ने गुरुवार को पेट्राेलियम पर बेस प्राइस के अनुसार वैट की दरें तय की थीं. इसके अनुसार यदि पेट्रोल का बेस प्राइस 65 रुपये तक होगा, तो वैट 26% व जब बेस प्राइस 65 रुपये से अधिक होगा, तो उस पर 22% वैट लगेगा. इसी तरह से डीजल का बेस प्राइस 64 रुपये प्रति लीटर तक होगा तो उस पर 19% व 64 रुपये से अधिक बेस प्राइस होने पर 15% वैट लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




