ePaper

राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार केसरी को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 21 Oct 2019 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार केसरी को दी श्रद्धांजलि

पटना : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी स्व डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पटना में मुख्य सचिवालय के प्रांगण में स्थित डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थल के निकट आयोजित की गयी. इस […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी स्व डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पटना में मुख्य सचिवालय के प्रांगण में स्थित डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थल के निकट आयोजित की गयी. इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व महासचिव राज्य नागरिक परिषद अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बिहार केसरी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सूचना एवं जन–संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन