पटना : कंकड़बाग में रिटायर कर्मी से दो लाख की लूट, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कंकड़बाग थाना क्षेत्र के टेंपू स्टैंड के पास एक रिटायर कर्मी से दो लाख रुपये लूट आरोपित फरार हो गये. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपित दूर भाग गये थे. कंकड़बाग थाना क्षेत्र के टेम्पू स्टैंड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से विजय कुमार […]
विज्ञापन
पटना : कंकड़बाग थाना क्षेत्र के टेंपू स्टैंड के पास एक रिटायर कर्मी से दो लाख रुपये लूट आरोपित फरार हो गये. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपित दूर भाग गये थे.
कंकड़बाग थाना क्षेत्र के टेम्पू स्टैंड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से विजय कुमार सिंह ने दो लाख रुपये निकाला. उन्होंने अलग-अलग एटीएम से रुपये की निकासी की थी. जैसे ही विजय रुपये लेकर अपने घर की ओर बढ़े मोटरसाइकिल सवार दो युवक आये और झपट्टामार कर नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गये.
मलाही पकड़ी की ओर भागे चोर : पुलिस को दिये गये बयान में विजय सिंह ने बताया कि दोनों अज्ञात युवक पहले से उनकी रेकी कर रहे थे.
वह बैंक व एटीएम में कई बार आना-जाना कर रहे थे. बैग में रुपये रखते देख वे मेरे पास आये और बैग लेकर मलाही पकड़ी की ओर तेज मोटरसाइकिल से फरार हो गये. वहीं पीड़ित के बयान पर कंकड़बाग थाने में दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. कंकड़बाग थाना प्रभारी अतुलेश सिंह ने कहा कि अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










