ePaper

पटना से अभिमन्यु फरार, छापेमारी को कोलकाता जायेगी पुलिस

Updated at : 19 Oct 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
पटना से अभिमन्यु फरार, छापेमारी को कोलकाता जायेगी पुलिस

पटना : ब्राउन शूगर के तस्करी मामले में आरोपित अभिमन्यु पटना छोड़ फरार हो गया. पुलिस शुक्रवार को भी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा पुल स्थित उसके घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला. बड़ी बात तो यह है कि गिरफ्तारी के डर से उसके घर का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं मिला और ताला […]

विज्ञापन
पटना : ब्राउन शूगर के तस्करी मामले में आरोपित अभिमन्यु पटना छोड़ फरार हो गया. पुलिस शुक्रवार को भी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा पुल स्थित उसके घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला. बड़ी बात तो यह है कि गिरफ्तारी के डर से उसके घर का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं मिला और ताला बंद था. इधर पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि वह कोलकाता भाग गया है, क्योंकि ब्राउन तस्करी में पकड़ी गयी मुख्य सरगना राधा उर्फ भाभी का तार कोलकाता के कुछ तस्करों से जुड़ा है. कोलकाता से वह तस्करी संबंधी माल खरीदने की बात स्वीकारी है. ऐसे में पुलिस को शक है कि अभिमन्यु भी कोलकाता भाग गया है. भाभी के निशानदेही पर टीम कोलकाता जायेगी और फरार आरोपित की तलाशी करेगी.
क्या है मामला : जक्कनपुर थाने की पुलिस ने 16 अक्तूबर की दोपहर पूरे बिहार में ब्राउन शूगर की तस्करी करने वाली सरगना भाभी यानी राधा और उसके पति गुड्डू को पकड़ा था. पुलिस उस समय भाभी को पकड़ी जब उसने अभिमन्यु को साढ़े नौ लाख रुपये देने के लिए अनिसाबाद पहुंची थी.
पुलिस को दो साल से भाभी की तलाश थी. गिरफ्तारी के समय पुलिस को दंपती के पास से एक बैग में नकदी, 20 ग्राम ब्राउन शूगर, छह बैंकों का पासबुक और सात कीमती मोबाइल बरामद हुए थे. 14 सितंबर पकड़े गये भाभी गैंग के राजेश यादव, करीमन ने भाभी के नाम का खुलासा किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन