जंक्शन से गांधी मैदान के लिए बन रहा नया रास्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : अगले साल अप्रैल से पटना पश्चिम के लोगों को पटना जंक्शन फ्लाइओवर से होकर गांधी मैदान स्थित राम गुलाम चौक जाने के लिए नया रास्ता मिल जायेगा. इससे गांधी मैदान पहुंचना आसान हो जायेगा. मार्च तक पटना जंक्शन फ्लाइओवर में लगभग 120 मीटर का आर्म बना कर उसे राम गुलाम चौक फ्लाइओवर से […]
विज्ञापन
पटना : अगले साल अप्रैल से पटना पश्चिम के लोगों को पटना जंक्शन फ्लाइओवर से होकर गांधी मैदान स्थित राम गुलाम चौक जाने के लिए नया रास्ता मिल जायेगा. इससे गांधी मैदान पहुंचना आसान हो जायेगा. मार्च तक पटना जंक्शन फ्लाइओवर में लगभग 120 मीटर का आर्म बना कर उसे राम गुलाम चौक फ्लाइओवर से जोड़ा जायेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
इससे पटना जंक्शन की ओर से जानेवाले गांधी मैदान की तरफ आसानी से जा पायेंगे. इससे बेली रोड पर दबाव कम होगा. अभी पटना जंक्शन फ्लाइओवर से केवल चिरैयाटांड़ होते हुए कंकड़बाग की ओर जाने की सुविधा है. गांधी मैदान स्थित राम गुलाम चौक से फ्लाइओवर से होकर लोग कंकड़बाग की ओर जाते हैं.
पाइलिंग का हो रहा काम
पुल निर्माण निगम के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पटना जंक्शन फ्लाइओवर को राम गुलाम चौक फ्लाइओवर से जोड़ने के लिए पाइलिंग का काम शुरू है. एक्जीबिशन रोड में कदमकुआं की ओर जानेवाली सड़क के चौराहे के समीप दो पिलर बनेंगे. पिलर के सहारे ही पटना जंक्शन फ्लाइओवर के बायें हिस्से को तोड़ कर उसमें मिलाया जायेगा. निर्माण पर लगभग 10 करोड़ खर्च होंगे. नये निर्माण से गर्दनीबाग, सचिवालय, मीठापुर बस स्टैंड, आर ब्लॉक की तरफ से आनेवाले गांधी मैदान जाने के लिए इसका उपयोग कर पायेंगे.
क्या कहते हैं अधिकारी
जंक्शन फ्लाइओवर में आर्म बना कर जोड़ने के लिए पाइलिंग का काम शुरू है. मार्च तक पिलर का निर्माण काम पूरा कर लेने की संभावना है, ताकि अप्रैल से गांधी मैदान की ओर से जाने का नया रास्ता मिलेगा.
उमेश कुमार, एमडी, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन