अश्विनी कुमार चौबे पर स्याही फेंकने के मामले में केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2019 9:26 AM
पटना : पीएमसीएच परिसर में मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के शरीर पर स्याही फेंकने के मामले में बुधवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उक्त मामला पीएमसी के प्राचार्य विद्यापति चौधरी के बयान पर दर्ज किया गया है. अपने बयान में प्राचार्य ने बताया है कि […]
पटना : पीएमसीएच परिसर में मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के शरीर पर स्याही फेंकने के मामले में बुधवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उक्त मामला पीएमसी के प्राचार्य विद्यापति चौधरी के बयान पर दर्ज किया गया है. अपने बयान में प्राचार्य ने बताया है कि केंद्रीय मंत्री जब जाने लगे और अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो भीड़ में से एक युवक ने स्याही फेंक दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया और पीएमसीएच में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज को खंगाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










