मोकामा : अपहृत बच्ची मोकामा से बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
Updated at : 13 Oct 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

मोकामा : लखीसराय के बड़हिया से अगवा 12 वर्षीया बच्ची को चंद घंटे में बरामद कर लिया गया. मोकामा में पंचमहला ओपी पुलिस की तत्परता से यह सफलता हाथ लगी. अपहर्ता राहुल कुमार , मरांची निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. अगवा बच्ची बड़हिया की निवासी है. बरामद बच्ची व आरोपित को बड़हिया थाने […]
विज्ञापन
मोकामा : लखीसराय के बड़हिया से अगवा 12 वर्षीया बच्ची को चंद घंटे में बरामद कर लिया गया. मोकामा में पंचमहला ओपी पुलिस की तत्परता से यह सफलता हाथ लगी. अपहर्ता राहुल कुमार , मरांची निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. अगवा बच्ची बड़हिया की निवासी है.
बरामद बच्ची व आरोपित को बड़हिया थाने को सौंप दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित पहले से पीड़ित बच्ची से परिचित था. वहीं उसने बाजार जाने का झांसा देकर बच्ची को अगवा कर लिया. वहीं उसके मुंह में कपड़ा बांधकर पटना की ओर ले जा रहा था.इस बीच पंचमहला में एनएच 80 पर पुलिस को देखकर बच्ची ने इशारा किया. पुलिस ने खदेड़ कर आरोपित को दबोच लिया.
वहीं थाने लाकर पूछताछ करने पर सारी हकीकत सामने आ गयी. आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह पटना में वाहन चलता है. वह पैसेंजर को लेकर बड़हिया आया था. इस दौरान गलत नीयत से उसने परिचित बच्ची को अगवा कर लिया, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका. थानाध्यक्ष ने बताया कि अचानक बच्ची के गायब होने से परिजन उसे ढूंढ रहे थे. इसी बीच उसे बच्ची के अपहरण की सूचना मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




