पटना : दूसरी लड़की के साथ लिव इन में था पति, पत्नी ने कराया केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : पूजा को प्रेम जाल में फंसाया शादी की और फिर उसे अपनी पत्नी बनाया. सात फेरे लेने के साथ ही जीने मरने की कसमें भी खाई थीं. दो बच्चे हुए लेकिन आरोपित पति पप्पू चंद्रवंशी की नीयत में खोट था. उसका इरादा बदल गया. अपनी पहली पत्नी पूजा के रहते ही उसने फिर […]

विज्ञापन
पटना : पूजा को प्रेम जाल में फंसाया शादी की और फिर उसे अपनी पत्नी बनाया. सात फेरे लेने के साथ ही जीने मरने की कसमें भी खाई थीं. दो बच्चे हुए लेकिन आरोपित पति पप्पू चंद्रवंशी की नीयत में खोट था. उसका इरादा बदल गया.
अपनी पहली पत्नी पूजा के रहते ही उसने फिर दूसरी लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ लीव इन रिलेशन में रहने लगा. विरोध करने पर पूजा के साथ मारपीट और तलाक देने तक की बात होने लगी. पीड़ित पूजा महिला थाने पहुंची और अपनी आपबीती बतायी.
पीड़िता के बयान पर आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. महिला ने बताया कि पति पप्पू चंद्रवंशी ट्रेलर की दुकान खोल कपड़े सिलाई का काम करता है. महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने कहा कि पति को जल्द ही पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन