बिंद टोली के लोगों को अभी भी इंतजार है घर वापसी का
Updated at : 10 Oct 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गंगा नदी में जलस्तर तो कम हो रहा है लेकिन बिंद टोली अभी भी डूबा हुआ है. बिंद टोली के लाेगों की घर वापसी अभी बाकी है. लोग अभी भी ऊंचे स्थल पर मौजूद हैं. वहां किसी तरह से जीवन यापन कर रहे हैं. यहां के लोगों को उम्मीद है कि बहुत जल्द […]
विज्ञापन
पटना : गंगा नदी में जलस्तर तो कम हो रहा है लेकिन बिंद टोली अभी भी डूबा हुआ है. बिंद टोली के लाेगों की घर वापसी अभी बाकी है. लोग अभी भी ऊंचे स्थल पर मौजूद हैं. वहां किसी तरह से जीवन यापन कर रहे हैं. यहां के लोगों को उम्मीद है कि बहुत जल्द बाढ़ खत्म हो जायेगी और वह अपने-अपने घरों में जायेंगे.
हालांकि पानी घटने से बाढ़ पीड़ितों ने राहत की सांस ली है. घर छोड़कर खानाबदोश का जीवन जी रहे बिंद टोली के लोग चौबीस घंटे पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं. यहां पर जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को 846 पॉलीथिन शीटस दिया गया था. इसी पॉलीथिन शीटस के नीचे लोग गुजारा कर रहे हैं.
लोगों की शिकायत है कि प्रशासन की तरफ से अब कोई मदद नहीं दी जा रही है जबकि इलाके के पार्षद कभी-कभी आते हैं और आर्थिक सहायता भी करते हैं. गंगा नदी में पानी तो कम होने लगा है लेकिन बिंद टोली वालों के लिए समस्या खत्म नहीं हुई है. हालांकि बाढ़, बख्तियारपुर एवं अथमलगोला में जनजीवन पटरी पर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




