पटना : एक आइएएस को प्रोन्नति दो को नयी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति दी है. 1989 बैच के ये आइएएस अधिकारी अब मुख्य सचिव रैंक में आ गये हैं. इस वजह से उनके वर्तमान पद को अपर मुख्य सचिव रैंक में उत्क्रमित कर दिया गया है. इसके अलावा अभियोजन निदेशालय के अपर […]

विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति दी है. 1989 बैच के ये आइएएस अधिकारी अब मुख्य सचिव रैंक में आ गये हैं. इस वजह से उनके वर्तमान पद को अपर मुख्य सचिव रैंक में उत्क्रमित कर दिया गया है.
इसके अलावा अभियोजन निदेशालय के अपर सचिव प्रदीप कुमार को स्थानांतरित करते हुए पर्यटन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. जबकि, 2018 बैच की आइएएस अधिकारी प्रतिमा रानी को ट्रेनी आइएएस के तौर पर पूर्णिया में बतौर सहायक समाहर्त्ता तैनात किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन