नये नियमों के साथ सिपाही के 11,880 पदों पर बहाली शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) नये बदलाव के साथ जिला पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी एवं बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी की रिक्तियों के लिए बहाली करने जा रहा है. 11880 पदों के लिए पांच अक्तूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे. इस बार महिलाओं के लिए […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) नये बदलाव के साथ जिला पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी एवं बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी की रिक्तियों के लिए बहाली करने जा रहा है.
11880 पदों के लिए पांच अक्तूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे. इस बार महिलाओं के लिए शारीरिक परीक्षा कठिन कर दी गयी है. दौड़ में एक मिनट कम कर दिया गया है. गोला भी दो फीट अधिक दूर फेंकना होगा. सिपाही के पदों पर इंटरमीडिएट अथवा मौलवी, शास्त्री (अंग्रेजी सहित) एवं अथवा आचार्य (अंग्रेजी रहित) आदि प्रमाण–पत्र धारक 18 से 25 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं.
आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी. दो घंटे में होने वाली 100 अंकों की लिखित परीक्षा में सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) ने इससे पूर्व सिपाही के लिए आवेदन करने वाले आठ लाख से अधिक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. उम्र के आधार पर वह अयोग्य होते हैं तो भी परीक्षा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन