पटना के अधिकांश स्कूल 10 तक रहेंगे बंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना के अधिकांश स्कूल 10 अक्तूबर तक बंद रहेगा. इसके लिए कई स्कूलों ने नोटिस भी भेज दिया है. डीपीएस अपने वेबसाइट पर मैसेज दे रहा है. इसके साथ स्कूल ने गांधी जयंती के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है. वहीं डॉन बॉस्को के साथ-साथ अन्य प्राइमरी स्कूल 10 अक्तूबर तक बंद […]
विज्ञापन
पटना : पटना के अधिकांश स्कूल 10 अक्तूबर तक बंद रहेगा. इसके लिए कई स्कूलों ने नोटिस भी भेज दिया है. डीपीएस अपने वेबसाइट पर मैसेज दे रहा है.
इसके साथ स्कूल ने गांधी जयंती के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है. वहीं डॉन बॉस्को के साथ-साथ अन्य प्राइमरी स्कूल 10 अक्तूबर तक बंद रहेंगे. लोयला स्कूल जलजमाव की स्थिति को देखते हुए स्कूल को 10 तक बंद कर दिया है. संत जेवियर के प्राचार्य ने कहा कि तीन और चार को स्कूल खुलेगा, लेकिन यह स्थिति पर निर्भर करेगी.
वहीं, संत माइकल के फादर ने कहा कि तीन को लास्ट एग्जाम है. एग्जाम के बाद चार को कॉपी दिखायी जायेगी. इसके बाद पांच से स्कूल को बंद कर दिया जायेगा. स्कूल 10 अक्तूबर को खुलेगा. इसके साथ हीं शहर के कई स्कूल ने स्थिति को देखते हुए स्कूल को 10 तक बंद करने का फैसला लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन