पटना : दो दिनों के बाद पटरी पर आयी ट्रेन
Updated at : 01 Oct 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : शुक्रवार की रात्रि से शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद दानापुर रेलमंडल क्षेत्र में ट्रेन परिचालन ठप हो गया था. लेकिन, रविवार की रात्रि से बारिश नहीं हो रही है. इससे पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म से पानी निकाल लिया गया है और आरआरआइ सिस्टम चालू कर दिया गया. इससे जंक्शन के सभी 10 […]
विज्ञापन
पटना : शुक्रवार की रात्रि से शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद दानापुर रेलमंडल क्षेत्र में ट्रेन परिचालन ठप हो गया था. लेकिन, रविवार की रात्रि से बारिश नहीं हो रही है. इससे पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म से पानी निकाल लिया गया है और आरआरआइ सिस्टम चालू कर दिया गया. इससे जंक्शन के सभी 10 प्लेटफॉर्म चालू करते हुए ट्रेन परिचालन सामान्य कर दिया गया.
ट्रेनों को किया गया रिस्टोर : पटना जंक्शन से सोमवार को गुजरने वाली नौ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया था. लेकिन, सोमवार की सुबह ही आरआरआइ चालू कर दिया गया और बदले रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रिस्टोर किया गया, ताकि यात्रियों की परेशानी नहीं हो. दानापुर पीआरओ संजय कुमार ने बताया कि जंक्शन का आरआरआइ चालू करते हुए ट्रेन परिचालन सामान्य कर दिया गया है.
रेल यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
पटना जंक्शन के आरआरआइ चालू हो गया और नौ ट्रेनों को रिस्टोर किया गया.लेकिन, सोमवार को रद्द की गयी 30 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को रिस्टोर नहीं किया जा सका. इसमें जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली 21 एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है. इन ट्रेनों के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. वहीं, पटना-गया, पटना-सासाराम, दानापुर-तिलैया-दानापुर, जयनगर-पटना-जय नगर व पटना-इस्लामपुर-पटना पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




