cबॉल बैडमिंटन में बिहार ने मणिपुर को 35-14 से हराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : दरभंगा में आयोजित 16वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में मेजबान बिहार ने मणिपुर को 35-14 से पराजित किया. बिहार के खिलाड़ी तकनिकयुक्त खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर शुरू से हावी रहे. बारिश के बीच हुए इस मैच में बिहार की ओर से कप्तान दीपक […]
विज्ञापन
पटना : दरभंगा में आयोजित 16वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में मेजबान बिहार ने मणिपुर को 35-14 से पराजित किया. बिहार के खिलाड़ी तकनिकयुक्त खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर शुरू से हावी रहे. बारिश के बीच हुए इस मैच में बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन, बादल कुमार, निशांत कुमार, राहुल कुमार और मणिपुर की ओर से अजितेश युवनाम, निरंता सिंह ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के दूसरे मैच में ओडिशा ने असम को 35-23 से पराजित किया. ओडिशा की ओर से पी पटनायक, एएस राव, राउत ने खूब वाहवाही लूटी. एक मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने मणिपुर को 35-15 से पराजित किया. इसके पूर्व राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व मुख्य निर्णायक पीएएन राजू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.
राज्यस्तरीय योगा में पटना ओवरऑल चैंपियन
हाजीपुर. भगवानपुर में आयोजित 9वीं राज्यस्तरीय योगा चैंपियनशिप 2019 का ओवरऑल विजेता पटना के प्रतिभागी बनें. राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के तत्वावधान में भगवानपुर के सीवी रमन यूनिवर्सिटी में चल रहे दो दिवसीय राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप शुक्रवार को समाप्त हुआ. चैंपियनशिप का खिताब पटना की टीम ने अपने नाम किया. उपविजेता का खिताब पूर्वी चंपारण की टीम ने अपने नाम किया. इस चैंपियनशिप में राज्य के 26 जिलों की टीम ने भाग लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन