विधायक अनंत सिंह फिर रिमांड पर

Updated:
विज्ञापन

पटना : पंडारक थाने में दर्ज भोला सिंह व मुकेश सिंह की हत्या की साजिश के मामले में विधायक अनंत सिंह से फिर से पूछताछ के लिए पुलिस को बाढ़ कोर्ट ने दो दिनों के रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है. हालांकि देर शाम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी मिलने के कारण पुलिस […]

विज्ञापन
पटना : पंडारक थाने में दर्ज भोला सिंह व मुकेश सिंह की हत्या की साजिश के मामले में विधायक अनंत सिंह से फिर से पूछताछ के लिए पुलिस को बाढ़ कोर्ट ने दो दिनों के रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है.
हालांकि देर शाम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी मिलने के कारण पुलिस बुधवार को रिमांड पर नहीं ले पायी. लेकिन गुरुवार को अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं. पुलिस ने उनके पैतृक आवास से एके-47 राइफल व हैंड ग्रेनेड बरामद किया था. इन्हीं हथियारों के संबंध में पुलिस उनसे पूछताछ करेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन