इस बार नहीं होगी रामलीला

Updated at : 25 Sep 2019 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
इस बार नहीं होगी रामलीला

पटना : दशहरा कमेटी ट्रस्ट की रामलीला इस बार नहीं होगी. गांधी मैदान के बाद फ्रेजर रोड स्थित पटना यूथ हॉस्टल का आवंटन भी नहीं मिलने की वजह से ट्रस्ट ने रामलीला का आयोजन रद्द कर दिया है. पिछले तीन साल से रामलीला का आयोजन कदमकुआं स्थित नागाबाबा ठाकुरबाड़ी में किया जा रहा था. अधिक […]

विज्ञापन

पटना : दशहरा कमेटी ट्रस्ट की रामलीला इस बार नहीं होगी. गांधी मैदान के बाद फ्रेजर रोड स्थित पटना यूथ हॉस्टल का आवंटन भी नहीं मिलने की वजह से ट्रस्ट ने रामलीला का आयोजन रद्द कर दिया है. पिछले तीन साल से रामलीला का आयोजन कदमकुआं स्थित नागाबाबा ठाकुरबाड़ी में किया जा रहा था. अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए इस बार गांधी मैदान में रामलीला के आयोजन का प्रस्ताव था.

मगर आवंटन नहीं मिला तो ट्रस्ट के लोगों ने फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में इसे कराने का निर्णय लिया. इसके लिए भूमि पूजन कर टेंट-पंडाल का निर्माण भी शुरू कर दिया गया. लेकिन, पटना पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यूथ हाॅस्टल के आवंटन से भी इंकार कर दिया.
श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह समिति के ट्रस्टी अध्यक्ष कमल नोपानी ने बताया कि समय पर यूथ हॉस्टल नहीं मिलने की वजह से वृंदावन की रामलीला मंडली कहीं दूसरी जगह इंगेज हो गयी है. यह देखते हुए इस बार नागाबाबा ठाकुरबाड़ी में भी रामलीला का आयोजन संभव नहीं हो सकेगा.
रावणवध पर दूधिया रोशनी से नहायेगा गांधी मैदान, सभी 13 गेटों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट
पटना : विजयादशमी के दिन गांधी मैदान में आयोजित होने वाले ‘रावण वध’ कार्यक्रम को लेकर मैदान परिसर में 12 वाच टावर बनाये जायेंगे. मैदान के आठों बड़े गेट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था होगी.
इसके साथ ही गांधी मैदान को जोड़ने वाले चार प्रमुख चौराहों एग्जीबिशन रोड, जेपी गाेलंबर, रामगुलाम चौक तथा कारगिल चौक पर भी पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाये जायेंगे. मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया.
इस दौरान निर्णय लिया गया कि रावण वध के लिए मुख्य द्वार व परिसर में सिर्फ जिला प्रशासन व दशहरा कमेटी ट्रस्ट को ही बैनर लगाने की अनुमति दी जायेगी. निजी संस्थाओं का कोई बैनर-पोस्टर नहीं लगेगा. बैठक में पटना जोन के आइजी संजय सिंह, डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, नगर आयुक्त और सभी एसपी मौजूद रहे.
आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी 13 गेटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी. रावण वध के दिन के लिए ट्रैफिक प्लान जल्द तैयार होगा. चार अक्तूबर को प्रमंडलीय आयुक्त गांधी मैदान का निरीक्षण कर दिये गये निर्देशों की समीक्षा करेंगे.
पांच तक बैरिकेडिंग का काम करें पूरा : आयुक्त ने भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को पांच अक्तूबर तक गांधी मैदान में बैरिकेडिंग का काम पूरा करने की जिम्मेदारी दी. इसके साथ ही मैदान के अंदर-बाहर बने गड्ढों को भरते हुए उसे एक हफ्ते के भीतर समतल करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि जलजमाव न हो.
लाइटिंग की होगी व्यवस्था : आयुक्त ने कहा कि लाइटिंग ऐसी हो कि दिन जैसा आभास हो. जीएम पेसू को निर्देश दिया गया कि लाइटिंग के संबंध में सभी तैयारियां रावण वध के एक सप्ताह पूर्व तक पूरी कर ली जाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन