मसौढ़ी : बेटा धराया, मां व पत्नी ने किया आत्मदाह का प्रयास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चार बदमाशों ने चाकू व पिस्तौल के बल पर घटना को दिया अंजाम मसौढ़ी : मसौढ़ी-पितवांस मार्ग स्थित थाना के गंगाचक के पास स्थित पेट्रोल पंप से शुक्रवार को सरेशाम दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने चाकू व पिस्तौल के बल पर पंप के नोजल मैन से रुपये से भरा बैग लूट लिया. हालांकि […]
विज्ञापन
चार बदमाशों ने चाकू व पिस्तौल के बल पर घटना को दिया अंजाम
मसौढ़ी : मसौढ़ी-पितवांस मार्ग स्थित थाना के गंगाचक के पास स्थित पेट्रोल पंप से शुक्रवार को सरेशाम दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने चाकू व पिस्तौल के बल पर पंप के नोजल मैन से रुपये से भरा बैग लूट लिया.
हालांकि अन्य नोजल मैनों द्वारा हल्ला करने पर सभी बदमाश फरार हो गये. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी. उधर थानाध्यक्ष ने इस घटना के प्रति अनभिज्ञता जतायी है. पटना के सिपारा पकड़ी निवासी राजकुमार प्रसाद का गंगाचक के पास लक्ष्मी फ्यूल स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है. शुक्रवार की शाम पंप के कार्यालय में राजकुमार प्रसाद बैठे थे.
पंप के पास मसौढ़ी के इस्सरचक ग्रामवासी सह नोजल मैन सुधीर कुमार, रणधीर कुमार व पिंटू कुमार खड़े थे. पंप मालिक राजकुमार प्रसाद ने बताया कि इसी दौरान दो बाइकों से चार युवक पहुंचे और चाकू व पिस्तौल के बल पर सुधीर कुमार से बिक्री का रुपये से भरा बैग लूट लिया. बताया जाता है कि लूटे गये बैग में 50-60 हजार रुपये थे. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी. उधर थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि उन्हें फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है वह मीटिंग में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










