बीसीए का चुनाव अब 29 को, 22 सितंबर को होगा नामांकन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की संशोधित तिथियों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी है. संघ के नये चुनाव अधिकारी मीरा पांडेय के द्वारा चुनाव की संशोधित तिथि, फाइनल वोटर लिस्ट और नोमिनेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है. नोमिनेशन 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक होगा, जबकि […]
विज्ञापन
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की संशोधित तिथियों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी है. संघ के नये चुनाव अधिकारी मीरा पांडेय के द्वारा चुनाव की संशोधित तिथि, फाइनल वोटर लिस्ट और नोमिनेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है.
नोमिनेशन 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक होगा, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 23 सितंबर को, 24 सितंबर को प्रत्याशी अपने नाम की वापसी 11 बजे से एक बजे तक कर सकेंगे. उम्मीदवारों की सूची 24 सितंबर को ही शाम पांच बजे प्रकाशित की जायेगी. मतदान कि प्रक्रिया 29 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे दिन तक होगा. इसी दिन तीन बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर प्रमाण पत्र वितरण कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन