पटना : फायरिंग के आरोपित मुनचुन को भेजा जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र थाने के पीएंडएम मॉल के बीएसएनएल ऑफिस के समीप बुधवार की सुबह चाय दुकानदार दीनानाथ पटेल पर फायरिंग के मामले में पकड़े गये अपराधी मुनचुन राय को पुलिस ने जेल भेज दिया. मुनचुन राय कई कांडों का वांछित अपराधी रहा है और जेल में बंद कुख्यात दुर्गेश का सहयोगी है. दुर्गेश के […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र थाने के पीएंडएम मॉल के बीएसएनएल ऑफिस के समीप बुधवार की सुबह चाय दुकानदार दीनानाथ पटेल पर फायरिंग के मामले में पकड़े गये अपराधी मुनचुन राय को पुलिस ने जेल भेज दिया.
मुनचुन राय कई कांडों का वांछित अपराधी रहा है और जेल में बंद कुख्यात दुर्गेश का सहयोगी है. दुर्गेश के इशारे पर इसने कई घटनाओं को अंजाम दिया है. सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी ने गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुनचुन व एक अन्य ने दीनानाथ पटेल पर फायरिंग की थी. जिसमें वे घायल हो गये थे. लेकिन 24 घंटे के अंदर मुनचुन राय को गिरफ्तार कर लिया गया.
उसके पास से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद किये गये हैं. मुनचुन के खिलाफ कई आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं. दीनानाथ पर फायरिंग के मामले में एक अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन