पटना : आंधी से पेड़ टूट कर गार्ड रूम पर गिरा, नौ घायल

Updated:
विज्ञापन

पटना : मंगलवार की रात दस बजे आयी आंधी और बरसात के कारण वर्षों पुराना बरगद का पेड़ लोदीपुर के पटना पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार (मैगजीन रूम) के गार्ड रूम की कर्कटनुमा छत पर गिर गया. इसके कारण छत व दीवार धंस गयी और रूम में रहे एक सब इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मी घायल […]

विज्ञापन
पटना : मंगलवार की रात दस बजे आयी आंधी और बरसात के कारण वर्षों पुराना बरगद का पेड़ लोदीपुर के पटना पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार (मैगजीन रूम) के गार्ड रूम की कर्कटनुमा छत पर गिर गया. इसके कारण छत व दीवार धंस गयी और रूम में रहे एक सब इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गये.
पटना पुलिस लाइन के मैदान में लगा टेंट भी गिर गया और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आयी. दोनों मामले कुछ ही अंतराल में सामने आये और पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया. गनीमत थी कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था और वहां पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के पटना जिला के अध्यक्ष संदीप यादव के साथ ही दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे.
उन लोगों ने किसी तरह से पेड़ के नीचे दबे पुलिसकर्मियों को निकाला और पीएमसीएच पहुंचाया. जहां स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है. किसी का हाथ टूट गया है तो किसी को चोटें आयी है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, आइजी संजय सिंह, कमिश्नर आनंद किशोर, डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक पुलिस लाइन पहुंचीं और मुआयना किया.
घायल पुलिसकर्मियों की सूची :
सब इंस्पेक्टर मंजर इमाम और कांस्टेबल मुकेश कुमार, सतीश कुमार, बच्चन प्रसाद मंडल, अली हसन खान, रोजाउद्दीन, अनमोल कुमार, कैलाश मंडल व देवेंद्र कुमार सिंह
खराब बस की आड़ से बची जान : जहां पर पेड़ टूट कर गिर वहीं पर कई दिनों से एक खराब बस खड़ी थी. पेड़ का अधिकांश हिस्सा बस पर अटक गया. इसके कारण गार्ड रूम की छत पर ज्यादा दबाव नहीं बना. बस नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
सो रहे पुलिसकर्मियों पर गिरी टेंट : करीब सौ कांस्टेबल मैदान में बने टेंट में थे. कुछ खाना बना रहे थे तो कुछ सो रहे थे. आंधी से टेंट भी गिर गया.
पटना पुलिस लाइन का हाल बेहाल
पटना . पटना पुलिस लाइन का हाल बेहाल है. दूसरों की सुरक्षाकरने वाले पुलिसकर्मी अपनी सुरक्षा को मोहताज हैं और टेंट में कीचड़ के ऊपर सोने को विवश हैं. कीचड़ में ही खाना बनाना, ड्यूटी के लिए तैयार होना और बीमारियों के खतरे से प्रतिदिन पुलिसकर्मी लड़ रहे हैं. 500 पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन