पटना : राजगीर में रोपवे का काम पूरा, 20 से आम लोगों को मिलेगी सुविधा

Published at :17 Sep 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : राजगीर में रोपवे का काम पूरा, 20 से आम लोगों को मिलेगी सुविधा

पटना : जगीर में बननेवाले रोपवे का काम पूरा होगा गया है. 20 अक्तूबर से आमलोग नये रोपवे का मजा ले पायेंगे. विभाग के मुताबिक अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में रोपवे का 10 दिनों तक ट्रायल किया जायेगा. इस दौरान अधिकारी और इंजीनियर दोनों राजगीर में ही मौजूद रहेंगे. फोर सीटर रोपवे का शिलान्यास मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

पटना : जगीर में बननेवाले रोपवे का काम पूरा होगा गया है. 20 अक्तूबर से आमलोग नये रोपवे का मजा ले पायेंगे. विभाग के मुताबिक अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में रोपवे का 10 दिनों तक ट्रायल किया जायेगा.

इस दौरान अधिकारी और इंजीनियर दोनों राजगीर में ही मौजूद रहेंगे. फोर सीटर रोपवे का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 नवंबर, 2015 को किया था. अधिकारियों के मुताबिक 19 करोड़ 83 लाख रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है. पिछले दिनों प्रमंडलीय आयुक्त ने राजगीर में बैठक कर काम को जल्द पूरा करने का निर्दश दिया था़

रोपवे में यह है व्यवस्था

अभी जो रोपवे है वह काफी असुरक्षित है और इसमें एक व्यक्ति के ही बैठने की सुविधा है. इसमें बच्चे बैठ नहीं पाते हैं. लेकिन, नया रोपवे फोर सीटर है और इसमें से वादियों का नजारा ले सकते हैं. यह पूरी तरह से पैक है. इसमें बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे.

पुराने रोपवे में लोग चाहकर भी पूरे परिवार के साथ रत्नागिरि पर्वत पर स्थित विश्व शांति स्तूप और ऊंचाई से राजगीर की वादियों का आनंद नहीं ले पाते. लेकिन, नये रोपवे में इसकी पूरी सुविधा दी गयी है कि लोग आराम से इधर-उधर देख सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन