पटना : पहले रोका, बात की और पीछे से पैर में मार दी गोली

Updated at : 16 Sep 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पहले रोका, बात की और पीछे से पैर में मार दी गोली

पटना : पत्रकार नगर थाने के योगीपुर नहर के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया. बदमाश उसका मोबाइल व पर्स लूटकर भाग गये. घायल युवक रोशन कुमार (23 वर्ष) वैशाली जिले के बिदुपुर का […]

विज्ञापन
पटना : पत्रकार नगर थाने के योगीपुर नहर के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया. बदमाश उसका मोबाइल व पर्स लूटकर भाग गये. घायल युवक रोशन कुमार (23 वर्ष) वैशाली जिले के बिदुपुर का रहने वाला है. राहगीरों की मदद से घायल युवक को कंकड़बाग योगीपुर चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह चार साल से पटना में एक किराये के मकान में रह कर पढ़ाई के साथ-साथ जॉब भी कर रहा है. पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश व लूटपाट का बता रही है.
दोनों में क्या बातचीत हुई है फिलहाल पता नहीं : पुलिस की मानें तो दो बाइक सवार अपराधी पहले रोशन को रोक दिये. करीब 10 मिनट तक बातचीत की.
इसके बाद रोशन अपने घर को जाने लगा. महज 10 कदम आगे बढ़ा होगा कि अपराधियों ने पीछे से दो गोली मार दी. एक गोली तो उसको छूते हुए निकल गयी. जबकि, दूसरी गोली उसके पैर में लग गयी. वहीं, जब घटना की जानकारी वह अपने परिजनों को देने लगा, तो अपराधी उसके पास पहुंचे और मोबाइल लेकर फरार हो गये. पुलिस का कहना है कि दोनों में क्या बातचीत हुई है फिलहाल रोशन अभी तक नहीं बता पाया है. सीसीटीवी फुटेज में भी अपराधियों के चेहरे क्लियर नहीं दिख रहे हैं.
शर्ट उतार कर पैर में बांधा और रोका खून
अस्पताल में भर्ती रोशन ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि वह पटना में किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करता है. साथ ही वह प्राइवेट जॉब भी करता है.
युवक का कहना है कि गोली लगने से पैर से काफी खून बह रहा था. दर्द भी असहनीय था. इसलिए खून रोकने के लिए शर्ट उता कर पैर में बांध ली. कुछ देर चिल्लाया, लेकिन घटना देर रात व सुनसान जगह होने के कारण लोग आवाज नहीं सुने. वहीं, कुछ देर बाद दो अंडा व्यापारी ठेला लेकर जा रहे थे, उसकी नजर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोग जुटने लगे व तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन