कृषि इनपुट अनुदान का एक वर्ष से इंतजार कर रहे हैं 39 हजार किसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य के लगभग 39 हजार किसानों को बीते वर्ष का कृषि इनपुट अनुदान अब तक नहीं मिली है. इसके लिए किसान डीबीटी सेंटर पर फोन कर या कुछ विभाग में आकर जानकारी मांग रहे हैं. आखिर बीते वर्ष सूखा का अनुदान क्यों नहीं दिया गया. जवाब में किसानों को डीबीटी सेंटर के कर्मचारियों […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के लगभग 39 हजार किसानों को बीते वर्ष का कृषि इनपुट अनुदान अब तक नहीं मिली है. इसके लिए किसान डीबीटी सेंटर पर फोन कर या कुछ विभाग में आकर जानकारी मांग रहे हैं. आखिर बीते वर्ष सूखा का अनुदान क्यों नहीं दिया गया. जवाब में किसानों को डीबीटी सेंटर के कर्मचारियों द्वारा बताया जाता है कि फंड के अभाव में राशि निर्गत नहीं की जा रही है. जबकि, कई बार जांच का हवाला देकर बाद में जानकारी लेने को कहा जाता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ जानकारी लेने पर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इनपुट अनुदान देने की प्रक्रिया की जांच चल रही है. अब तक छह हजार के लगभग किसानों के आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि बीते वर्ष 25 जिलों के 280 प्रखंडों में सूखा राहत देने के लिए इनपुट अनुदान की कार्रवाई शुरू की गयी थी.
14 लाख से अधिक किसानों को राहत देने का दावा : कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते वर्ष सूखा के बाद कृषि इनपुट अनुदान की शुरुआत की गयी थी. इसमें करीब 16 लाख किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किये थे. जांच के बाद 14 लाख, 19 हजार, 700 के लगभग किसानों को अनुदान दिया गया.
जानकारी के अनुसार बीते वर्ष एक बाद आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद दोबारा ऑनलाइन आवेदन शुरू किया था. उसके बाद करीब 39 हजार लोगों के आवेदन आये थे, जिनको अभी तक राशि का भुगतान नहीं किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन