35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लोजपा ने जारी की 34 जिलाध्यक्षों की सूची

पटना: लोजपा ने बुधवार को अपने 34 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. सूची जारी करते हुए लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्षों को प्रखंड व बूथ स्तर तक अपनी कमेटी का गठन जल्द-से -जल्द करने को निर्देश दिया है. लोजपा ने विगत लोकसभा चुनाव के समय जिला कमेटियों […]

पटना: लोजपा ने बुधवार को अपने 34 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. सूची जारी करते हुए लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्षों को प्रखंड व बूथ स्तर तक अपनी कमेटी का गठन जल्द-से -जल्द करने को निर्देश दिया है.

लोजपा ने विगत लोकसभा चुनाव के समय जिला कमेटियों को भंग कर दिया था, जिसे बिहार विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर फिर से गठित किया गया है. लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि पार्टी की प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन भी अगले दो-तीन दिनों के अंदर कर लिया जायेगा.

जिलाध्यक्षों की सूची : पारस लाल विश्वकर्मा को प. चंपारण, विजय कुमार पांडेय को शिवहर, बीगन मांझी को छपरा, अभिषेक कुमार को सीवान, विजय प्रताप सिंह को गोपालगंज, विनोद कुमार राय को वैशाली, गगन झा को दरभंगा, विश्वनाथ पासवान को समस्तीपुर, संजय पासवान को बेगूसराय, अशोक कुमार को सुपौल, कपिलदेव यादव को खगड़िया, माधव सिंह को पूर्णिया, बेबी यादव को बांका, जॉन मिल्टन पासवान को लखीसराय, मो मोतिउल्लाह को जमुई, मो कमाल परवेज को पटना महानगर, कामेश्वर यादव को पटना पश्चिम, राजू पासवान को नालंदा, गोपाल शर्मा को जहानाबाद, अजीत यादव को नवादा, वशिष्ठ पासवान को अरवल, मनोज कुमार सिंह को औरंगाबाद, शेखर पासवान को शेखपुरा, अतुल कुमार सिंह को रोहतास, रामयाश सिंह कुशवाहा को भभुआ, आशुतोष कुमार झा को सहरसा, विश्वनाथ दत्त को मधुबनी, सुरेश प्रसाद तांती को मुंगेर, राजेश्वर सिंह को भोजपुर, रामेश्वर सिंह महतो उर्फ पप्पू को मुजफ्फरपुर, बृजेश्वर राय को बगहा ,राजकुमार महतो को मधेपुरा, रहमान को किशनगंज, जानकी सहनी को बक्सर, अताउल्लाह खां को गया और मोहन झा सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं.

— कमाल परवेज पटना महानगर व कामेश्वर यादव पटना पश्चिम के बने अध्यक्ष

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें