पटना : दारोगा पद की अभ्यर्थियों का सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन. चार घंटे तक कारगिल चौक को रखा जाम, फंसे स्कूली छात्र व एंबुलेंस पटना : दारोगा पद की बहाली में महिलाओं की ऊंचाई को 160 सेंटीमीटर से 155 सेंटीमीटर किये जाने की मांग को लेकर महिला अभ्यर्थियों ने हंगामा किया और कारगिल चौक पर बीच सड़क पर बैठ क�� जाम कर दिया. मामले की […]
विज्ञापन
प्रदर्शन. चार घंटे तक कारगिल चौक को रखा जाम, फंसे स्कूली छात्र व एंबुलेंस
पटना : दारोगा पद की बहाली में महिलाओं की ऊंचाई को 160 सेंटीमीटर से 155 सेंटीमीटर किये जाने की मांग को लेकर महिला अभ्यर्थियों ने हंगामा किया और कारगिल चौक पर बीच सड़क पर बैठ कर जाम कर दिया.
मामले की जानकारी पा कर टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद वहां पहुंचे और समझा-बुझा कर जाम को खत्म करवाने का प्रयास किया. लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने और सड़क पर डटे रहे. महिला प्रदर्शनकारी होने के कारण पुलिस ने बल का प्रयोग नहीं किया. इसके साथ ही पुलिस की पूरी टीम एक्जीविशन रोड में हुए हंगामा को शांत करने में लगी थी. इसका नतीजा यह हुआ कि दोपहर में करीब चार घंटे तक महिला अभ्यर्थियों ने सड़क जाम रखा. इसके कारण अशोक राजपथ, गांधी मैदान, पटना-दानापुर मार्ग की यातायात व्यवस्था काफी खराब हो गयी.
इसके बाद पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और फिर प्रदर्शनकारी सड़क से हटे. हालांकि इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन लगातार जारी रहेगा. उनका कहना था कि सभी योग्यता रहने के बावजूद ऊंचाई सीमा 160 सेंटीमीटर होने के कारण कई अभ्यर्थी छंट जाते हैं. इसलिए ऊंचाई की सीमा को 155 सेंटीमीटर किया जाये.
वाहनों की कतार लगने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
स्कूली बच्चे व एंबुलेंस भी फंसे
महिला अभ्यर्थी 11 बजे से ही सड़क पर डटी थी. इस दौरान कारगिल चौक से जिलाधिकारी आवास की ओर जाने वाला मार्ग जाम के कारण बंद हो गया. लेकिन इसका असर यह हुआ कि अशोक राजपथ से आने वाले वाहन मोना सिनेमा हॉल, जेपी गोलंबर, एसबीआइ मुख्यालय होते हुए जिलाधिकारी आवास की ओर जाने लगे. अचानक ही उस मार्ग में वाहनों की काफी संख्या हो गयी और जाम की स्थिति हो गयी. इसी बीच दो बजे सेंट जोसेफ कांवेंट व अन्य स्कूलों के बच्चों की छुट्टी दो बजे हो गयी. इसके कारण स्कूली बस भी कारगिल चौक पहुंचने लगे. जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन हो गयी.
इस जाम में स्कूली बस भी फंस गये. इसके साथ ही पीएमसीएच जाने व वहां से आने वाले एंबुलेंस भी जाम में फंस गये. गनीमत यह थी कि मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं थी. लेकिन फिर भी बच्चे करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे. जिसके कारण उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम का असर बाकरगंज, दलदली रोड आदि सड़कों पर भी पड़ा और यातायात की स्थिति खराब हो गयी. पुलिस ने किसी तरह से स्कूली बसों व एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










