पटना सिटी : जलजमाव को लेकर फूटा गुस्सा, पार्षद का किया घेराव

Updated:
विज्ञापन

पार्षद ने कहा- रेलवे पुल के रास्ते आ रहा वार्ड में पानी सड़क कच्ची व नाला नहीं होने से परेशानी पटना सिटी : वार्ड संख्या 68 के नखास पिंड, आदर्श कॉलोनी में रहने वालों का गुस्सा गुरुवार को पार्षद सुनीता देवी के खिलाफ फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों की पीड़ा थी कि सड़कों पर पानी बहने […]

विज्ञापन
पार्षद ने कहा- रेलवे पुल के रास्ते आ रहा वार्ड में पानी
सड़क कच्ची व नाला नहीं होने से परेशानी
पटना सिटी : वार्ड संख्या 68 के नखास पिंड, आदर्श कॉलोनी में रहने वालों का गुस्सा गुरुवार को पार्षद सुनीता देवी के खिलाफ फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों की पीड़ा थी कि सड़कों पर पानी बहने से जलजमाव होने पर घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.
पीड़ित उमेश प्रसाद, दिनेश पासवान व भरत कुमार समेत महिलाओं ने पार्षद का घेराव करते हुए कहा कि दूसरे वार्ड से बह कर आया पानी घरों में प्रवेश करने की वजह से मुहल्ले में रहने वालों की जिंदगी घरों में कैद हो गयी है. बच्चों को नाले के पानी में ही स्कूल लाने व पहुंचाने का काम हो रहा है.
डेढ़ हजार से अधिक की आबादी जलजमाव से प्रभावित है. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने वार्ड पार्षद से जलजमाव से मुक्ति व नाला-सड़क निर्माण कराने की मांग की. इस संबंध में वार्ड पार्षद सुनीता देवी ने बताया कि दरअसल आदर्श कॉलोनी में वार्ड 69 के रेलवे पुल के माध्यम से पानी आता है. इस कॉलोनी में सड़क कच्चा रहने व नाला नहीं होने की वजह से जल निकासी नहीं हो पा रही है.
समस्या के समाधान के लिए दूसरे वार्ड के पार्षद से भी बात की जा रही है. अगर यहां पानी रोक दिया गया तो पूरे वार्ड 69 में पानी फैल जायेगा. समस्या के समाधान के लिए निगम को भी सूचना दी गयी है. इसमें जल निकासी व नाला निर्माण कराने को कहा गया है. जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा.
पटना सिटी. कैमाशिकोह के बिजली ऑफिस गली में रहने वालों के घरों में नलों से दूषित पानी आ रहा है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.लोगों को स्वच्छ पानी के लिए इधर-उधर चक्कर लगाना पड़ रहा है. वार्ड संख्या 67 के अधीन पड़ने वाले इस गली में रह रहे लोगों ने समस्या के समाधान की शिकायत पार्षद से की है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने व जर्जर हो चुके पाइप लाइन जगह-जगह से फट गया है. इससे ही दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरिंग पंप चालू होने के बाद मटमैला व दूषित पानी के साथ कचरा भी निकलता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन